मैं घूमने की शौकीन हूं: परिणीति चोपड़ा

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वे हर दो महीने में एक नए देश की यात्रा करती हैं।

फोटो: IANS
i

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वे हर दो महीने में एक नए देश की यात्रा करती हैं। परिणीति चोपड़ा ने कहा कि मैं बहुत घूमती हूं और हर साल चार से पांच देशों में घूमने जाती हूं।यात्रा करना मेरे लिए बहुत जरूरी है।

परिणीति को ऑस्ट्रेलिया में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘फ्रेंड ऑफ ऑस्ट्रेलिया (एफओए)’ पैनल में पहली भारतीय महिला एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है। परिणीति फिलहाल क्वींसलैंड और उत्तरी क्षेत्र के राज्यों में अपनी छुट्टियों का मजा ले रही हैं।

परिणीति ने ब्रिस्बेन की अपनी यात्रा के पहले दिन की शुरुआत लोन पाइन के आला अभयारण्य जाकर की। परिणीति ने साउथ बैंक पार्कलैंड से अपनी यात्रा शुरू की, जहां उन्होंने रास्ते में ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया।

परिणीति अपने आने वाली फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तब्बू, नील नितिन मुकेश और श्रेयस तलपड़े जैसे सितारों ने उनके साथ काम किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 13 Sep 2017, 7:23 PM