बॉलीवुड एक्टर KRK को एयरपोर्ट से पुलिस ने किया गिरफ्तार, विवादित ट्वीट को लेकर हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि केआरके के खिलाफ कार्रवाई एक विवादित ट्वीट के चलते हुई है। मलाड पुलिस ने कमाल आर खान को एयरपोर्ट से डिटेन किया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (केआरके) एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार केआरके गिरफ्तारी को लेकर सुर्खियों में हैं। जानकारी के मुताबिक मलाड पुलिस ने एक पुराने विवादित ट्वीट को लेकर केआरके को गिरफ्तार किया है। विवादों में रहने वाले KRK के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तरा किया।

क्या है मामला?

कमाल आर खान अपने एक ट्वीट की वजह से मुश्किलों में फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि केआरके के खिलाफ कार्रवाई एक विवादित ट्वीट के चलते हुई है। मलाड पुलिस ने कमाल आर खान को एयरपोर्ट से डिटेन किया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कमाल आर खान को साल 2020 में दर्ज हुए एक केस में मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। केआरके पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किए। केआरके के खिलाफ शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने की थी। उसे आज बोरिवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia