सिनेजीवन: 'अजय देवगन की बेस्ट फिल्मों में शामिल होगी मैदान', और 'शाबाश मिट्ठू' के लिए जमकर पसीना बहा रहीं तापसी

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से 'मैदान' की शूटिंग जारी है। निर्माता बोनी कपूर ने कहा कि यह अजय देवगन की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल हो सकती है और तापसी अपकमिंग फिल्म शाबास मिठ्ठू के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, जिसकी जानकारी उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर फैंस को दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अजय देवगन की बेस्ट फिल्मों में शामिल होगी 'मैदान'!

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से 'मैदान' की शूटिंग जारी है। फिल्म 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने मैदान पर खुलकर बातें कीं और कहा कि यह अजय देवगन की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल हो सकती है। अमित शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन प्रसिद्ध फुटबॉल कोच सयैद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। फिलहाल फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग चल रही है, जिसमें सभी फुटबॉल मैच के सीन फिल्माए जाएंगे। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में निर्माता बोनी कपूर ने कहा, लगभग एक महीने की शूटिंग बाकी है। लेकिन यह मई अंत तक जाएगी क्योंकि हर मैच की शूटिंग के पहले कुछ दिनों का समय चाहिए होगा ताकि ग्राउंड और पिच को सही किया जा सकते।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

इरफान खान को पीजीए अवॉर्ड शो में किया गया सम्मानित

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान के निधन को महज दो दिनों बाद एक साल पूरा होने जा रहा है। इरफान खान देश के एक ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में ही काम किया, बल्कि वर्ल्ड लैवल की फिल्मों में भी नजर आए। उन्होंने दुनियाभर में अपने खासी पहचान बनाई थी। यही वजह है कि उनके निधन के बाद भी उनके फैंस इरफान को याद करते रहते हैं। इसी बीच साल 2021 का प्रड्यूसर्स गिल्ड (पीजीए) अवॉर्ड में उन्हें याद कर सम्मानित किया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा अभिनीत गाना 'बारिश की जाए' रिलीज!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने काम से पूरी तरह से उत्साहित हैं और अपने हर प्रदर्शन के साथ अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करते हैं। हमने उनकी बहुमुखी प्रतिभा को देखा है और अब वे बी प्राक द्वारा गाए गए गाने 'बारिश की जाए' के साथ संगीत उद्योग में पदार्पण कर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कुछ दिनों पहले जारी किए गए इसके टीज़र ने मनोरंजन उद्योग में भी लहरें पैदा की थीं और काफी चर्चा पैदा की थी। अब ये गाना रिलीज कर दिया गया है जो कि धमाकेदार है। अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, नवाज़ुद्दीन ने साझा किया, "म्यूजिक एलबम में काम करना मेरे लिए पूरी तरह से नया था। लेकिन मैंने इसके हर हिस्से का पूरा आनंद लिया। गाने की शूटिंग का मेरा अनुभव बहुत मजेदार था और यह गाना मेरे दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रखेगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' के सेट से तापसी पन्नू ने शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देती रहती हैं। इन दिनों तापसी अपकमिंग फिल्म शाबास मिठ्ठू के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, जिसकी जानकारी उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर फैंस को दी है। अब उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। तापसी ने यह तस्वीर फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू' के सेट से शेयर की है, जिसमें वो नेट सेशन के दौरान प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। इस फोटो में तापसी क्रिकेट हेलमेट लगाए हाथ में क्रिकेट ग्लब्स पहन नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘मुस्कुराते रहो, स्पिरिट्स हाई, पिच सेट शाबाश मिट्ठू।'

परेश रावल बोले- मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और साथ ही में इस दौरान उनके संपर्क में आए लोगों को अपना टेस्ट करवाने की भी सलाह दी। परेश रावल ने ट्वीट कर कहा, "दुर्भाग्य से मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। बीते 10 दिनों में मेरे संपर्क में जो भी लोग आए हैं, मैं उन सबसे अपना कोविड टेस्ट करवाने का अनुरोध करता हूं।" उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुपम खेर ने लिखा, "जल्दी से ठीक हो जाओ मेरे दोस्त। मेरा प्यार और मेरी दुआ हमेशा साथ है।" राहुल देव लिखते हैं, "जल्द स्वस्थ हो जाओ परेश भाई। शुभकामनाएं।"

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia