मलाइका अरोड़ा औरअर्जुन कपूर की शादी की तारीख तय, जानिए कब बजेगी शहनाई

अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट भी कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाली 19 अप्रैल को दोनो शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले दिनों इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों अप्रैल में शादी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन और मलाइका की शादी की तारीख पर भी मुहर लग चुकी है।

बॉलीवुड के गलियारों से आई हुई ताजा जानकारी के अनुसार ये दोनों अगले महीने 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसी के साथ शादी में शिरकत करने वाले महमानों की लिस्ट में मलाइका की सबसे करीबी दोस्त करिश्मा और करीना कपूर के अलावा अर्जुन के खास दोस्त रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के नाम शामिल हैं।

अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका और अर्जुन के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गयीं थीं। दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट भी कर रहे हैं। दोनों के रिलेशन के बारे में पूछने पर मलाइका ने एक न्यूज एजेंसी से कहा था, ‘जब कुछ बात करने लायक बात होगी तब आपको जरूर पता चल जाएगा।’ हालांकि अर्जुन और मलाइका के फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान और करण जौहर इनके रिश्ते के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं।

बता दें कि अर्जुन और मलाइका दोनों ही हिंदू और पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन ये दोनों ईसाई धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार एक चर्च में शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। शादी समारोह को पूरी तरह से प्राइवेट रखा जाएगा जिसमें दोनों के परिवार के अलावा कुछ चुनिंदा लोगों को ही बुलाया जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */