मुंबईः 'जेलर' में रजनीकांत के एंट्री पर फैंस हुए बेकाबू, थिएटर में राेकनी पड़ी फिल्म

मुंबई के एक थिएटर में रजनीकांत के लिए ऐसा प्‍यार देखने लायक था। फिल्म में जैकी श्रॉफ, मोहनलाल, राम्या कृष्णन और तमन्ना भाटिया जैसे अन्य बड़े सितारे भी होने के कारण 'जेलर' ने खूूब सराहना बटोरी है।

'जेलर' में रजनीकांत के एंट्री पर फैंस हुए बेकाबू, थिएटर में राेकनी पड़ी फिल्म
'जेलर' में रजनीकांत के एंट्री पर फैंस हुए बेकाबू, थिएटर में राेकनी पड़ी फिल्म
user

नवजीवन डेस्क

सुपरस्‍टार रजनीकांत की नई फिल्म 'जेलर' में उनकी धमाकेदार एंट्री पर उनके प्रशंसक खुशी के मारे बे‍काबू हो गए। इसके बाद मुंबई के एक थिएटर में फिल्‍म का प्रदर्शन राेक देना पड़ा। फिल्म की कहानी मुथुवेल पांडियन पर आधारित है, जो एक साधारण दिखने वाला पारिवारिक व्यक्ति और पूर्व जेलर है। वह जेल में खूंखार गैंगस्टर से निपटता है।

मुंबई के इस थिएटर में मौजूद एक प्रशंसक ने घटना का वीडियो बना लिया, जिसे उसने एक्‍स (ट्विटर) पर पोस्‍ट किया। इसमें दिख रहा है कि स्क्रीन पर 72 वर्षीय स्टाइलिश सुपरस्‍टार रजनीकांत की एंट्री से लोग अचानक खड़े हो गए और जोर-जोर से तालियां बजाना शुरू कर दिया, जिसके बाद फिल्म अचानक रोक दी गई।


दक्षिण भारतीय सिनेमा ने हाल के वर्षों में हिंदी बेल्ट में काफी लोकप्रियता हासिल की है, हालांकि मुंबई के एक थिएटर में रजनीकांत के लिए ऐसा प्‍यार देखने लायक था। फिल्म में जैकी श्रॉफ, मोहनलाल, राम्या कृष्णन और तमन्ना भाटिया जैसे अन्य बड़े सितारे भी होने के कारण 'जेलर' ने खूूब सराहना बटोरी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia