सिनेजीवन: पब्लिसिटी के लिए 'प्रेग्नेंट' हुईं नेहा! और देश छोड़ने की खबरों का अर्जुन रामपाल ने किया खंडन

नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की खबर झूठी साबित हुई है। नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नये गाने का पोस्टर शेयर किया है और एनसीबी के समन के बाद से भारत छोड़कर लंदन जाने की खबर का अर्जुन रामपाल ने खंडन किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

पवन नौटियाल @pawanautiyal

पब्लिसिटी स्टंट थी नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की खबर!

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' की जज और फेमस प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ ने शुक्रवार को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। नेहा ने पति रोहन प्रीत सिंह के साथ क्यूट तस्वीर शेयर कर ये न्यूज दी थी। तस्वीर में नेहा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं थीं। वहीं अब इस तस्वीर और खबर के पीछे की सच्चाई सामने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये महज पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है। खबर है कि नेहा पिछले हफ्ते ही शूट के लिए आई थीं, लेकिन उन्हें बेबी बम्प नहीं दिखा। इसके अलावा खबर है कि नेहा और रोहन की यह फोटो उनके अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के शूट की है। यह वीडियो असीम रियाज और हिमांशी खुराना पर फिल्माए गए सॉन्ग 'ख्याल रख्या कर' का नया वर्जन है, जो नेहा और रोहन पर फिल्माया गया है। खुद नेहा ने सोशल मीडिया पर अपने नए गाने का पोस्टर शेयर किया है। उनके नए म्यूजिक वीडियो का नाम 'ख्याल रख्या कर' है. 22 दिसंबर को इसे रिलीज करने की तैयारी है।

देश छोड़ने की खबरों का अर्जुन रामपाल ने किया खंडन, बोले- मैं यहीं हूं

ड्रग्स केस में एनसीबी ने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को पूछताछ के लिए समन किया था और 16 दिसंबर को जांच के लिए ऑफिस बुलाया था। लेकिन एक्टर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए एनसीबी से 5 दिनों का वक्त मांगा था और 22 दिसंबर को ऑफिस में पेश होने की बात कही थी। इसी बीच एक्टर को लेकर खबरें सामने आई कि अर्जुन एनसीबी के समन के बाद से भारत छोड़कर लंदन चले गए हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और देश छोड़ने की खबरों का खंडन किया है। अर्जुन रामपाल ने मीडिया से बातचीत में देश छोड़़ने की खबरों को गलत बताया और कहा कि मैं कहीं नहीं गया, इंडिया में ही हूं। पता नहीं किसने मुझे लंदन भेज दिया है। इस बारे में क्या कह सकता हूं, लोग आजकल यही कर रहे हैं।''

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

एक बार फिर से ICU में पहुंचे राहुल रॉय, इस वजह से डॉक्टरों को हुई चिंता

फिल्म 'एलएसी- लिव द बैटल' की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक के शिकार हुए आशिकी फेम राहुल रॉय धीरे-धीरे ठीक तो रहे हैं लेकिन उनके लक्षण थोड़े चिंताजनक हैं। उनका इलाज वॉकहार्ड अस्पताल में चल रहा है। इसी बीच खबर आई है कि राहुल को एख बार फिर आईसीयू में एडमिट किया गया है। इस बात की जानकारी खुद राहुल का इलाज कर रहे डॉक्टर दी। राहुल को आईसीयू में एडमिट करने का कारण है एक्टर की धीमी गति से चल रहीं दिल की धड़कनें। राहुल रॉय का इलाज कर रहे डॉक्टर पवन पाई एक न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरोइंटरवेंशन कंसल्टेंट हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि राहुल वैसे तो लगभग ठीक हो रहे हैं लेकिन उन्हें बोलने में थोड़ी सी दिक्कत है।

सिनेजीवन: पब्लिसिटी के लिए 'प्रेग्नेंट' हुईं नेहा! और देश छोड़ने की खबरों का अर्जुन रामपाल ने किया खंडन

किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरी स्वरा भास्कर

किसान आंदोलन को लेकर बॅालीवुड के कई स्टार्स अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं। दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा के साथ इस फेहरिस्त में नाम शामिल हो रहा है स्वरा भास्कर का। स्वरा भास्कर भी इस आंदोलन का हिस्सा बन गई हैं। दिल्ली बॉर्डर पर बीते 21 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन में अब स्वरा भास्कर भी शामिल हो गई हैं। किसानों ने अपनी मांग और सरकार के नए किसान बिल के विरोध को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर। हाल ही में स्वरा भास्कर भी इस आंदोलन का हिस्सा बनीं और उन्होंने वहां से कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की और साथ ही किसानों के लिए अपना समर्थन भी दिखाया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

अस्पताल से वापस आए रेमो डिसूजा

कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। रेमो ने अस्पताल से घर लौटने के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने खुद को मिले प्यार और प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद दिया है। वीडियो साझा करते हुए डिसूजा ने लिखा है, "आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद से मैं वापस आ गया हूं ..धन्यवाद। इस खूबसूरत स्वागत के लिए गैब्रिएल डिसूजा और मेरे सभी दोस्तों को धन्यवाद।" शुक्रवार की देर रात साझा किए गए वीडियो में, डिसूजा गुब्बारों से घिरे हुए हैं। बता दें कि इस महीने की शुरूआत में डिसूजा को कार्डियक समस्याओं के चलते अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia