मुंबई: प्रियंका चोपड़ा के परिवार से मिलने अपने मां-पिता के साथ भारत आए निक जोनस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की सगाई की खबरों के बीच निक जोनस का परिवार भी भारत पहुंच चुका है। अमेरिकी सिंगर निक जोनस अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पिछले कुछ महीनों से अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ अपनी नजदीकियों को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लेकर लगातार चर्चा में हैं। दोनों के रिलेशनशिप के अलावा सगाई और शादी तक की बातें हो रही हैं। इन सबके बीच गुरुवार देर रात निक जोनस अपने मम्मी और पापा के साथ भारत पहुंचे तो एक बार फिर प्रियंका और निक को लेकर चर्चा तेज हो रही है।

काले रंग की पोशाक में निक गुरुवार रात छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से बाहर निकले। इस दौरान उनके साथ उनकी मां डेनिस और पिता केविन जोनस सीनियर थे।

खबरों के मुताबिक, प्री-वेडिंग रिचुअल्स को पूरा करने के लिए प्रियंका अपनी फैमिली से निक की फैमिली को मिलवाना चाहती हैं। इसी सिलसिले में निक की पूरी फैमिली इंडिया आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मीटिंग के बाद जल्द प्रियंका सगाई की पार्टी देंगी। प्रियंका और निक की फैमिली की आपस में ये पहली मीटिंग होगी।

35 साल की प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात टीवी शो‘क्वांटिको’के दौरान 10 साल छोटे अमेरिकन सिंगर निक जोनस से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। डेटिंग की खबरों के बाद दोनों के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए। हाल ही में सिंगापुर से प्रियंका के कुछ फोटोज और वीडियोज़ भी सामने आई थीं। जिसमें प्रियंका निक जोनास के साथ डांस करती हुई नज़र आ रही थीं।

इससे पहले भी प्रियंका और निक की कई तस्वीरें सामने आती रही हैं। मुंबई से लेकर गोवा और न्यूयॉर्क से लेकर सिंगापुर तक प्रियंका निक की हाथों में हाथ डाले देखी गयी हैं।

पिछली बार जब निक भारत आये थे तब उनके और प्रियंका के हाथों में एक जैसी अंगूठी भी दिखी थी। जिसके लिए दोनों के मजबूत होते रिश्ते की बात सामने आई। इस बार निक जोनास के साथ उनके माता-पिता भी अमेरिका से भारत आये हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ )

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia