ओरियंटल इंश्योरेंस ने किया दीपिका-रणवीर की शादी का बीमा, पॉलिसी में गहनों का नुकसान होगा कवर

इटली में 12 से 16 नवंबर तक दोनों की शादी होगी। इस बीमा पॉलिसी के तहत पांच दिनों तक चोरी, विस्फोट, विमान यात्रा, भूकंप, पानी, बाढ़, तूफान और आग से हुई सामानों की क्षति को सुरक्षा मिलेगी। साथ ही यह पॉलिसी दंगा, हड़ताल से हुई क्षति को भी कवर करेगी।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

कुमुद दास

सरकारी बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस (ओआईसी) ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह के विवाह समारोहों की बीमा पॉलिसी की है। यह पॉलिसी ओआईसी, मुंबई के बल्लाड एस्टेट कार्यालय द्वारा की गई है। इटली में होने वाली शादी को इस पॉलिसी के अंतर्गत कवर किया गया है। यह बीमा पॉलिसी अभिनेता रणवीर सिंह के नाम से जारी हुई है।

इटली में 12 से 16 नवंबर तक दोनों की शादी होगी। इस बीमा पॉलिसी के तहत पांच दिनों तक चोरी, विस्फोट, विमान यात्रा, भूकंप, पानी, बाढ़, तूफान और आग से हुई सामानों की क्षति को सुरक्षा मिलेगी। साथ ही यह पॉलिसी दंगा, हड़ताल से हुई क्षति को भी कवर करेगी।

इस बीमा पॉलिसी के संबंध में ओआईसी (मुंबई) के डिप्टी जनरल मैनेजर अनिल श्रीवास्तव ने कहा, "यह बीमा पॉलिसी पूरी शादी को कवर नहीं कर रही है। यह सिर्फ शादी में उपयोग होने वाले गहनों को पॉलिसी के अंतर्गत सुरक्षा दे रही है। गहनों का वास्तविक मूल्य ही मुआवजे के रुप में मांगा जा सकता है।”

इस बीमा पॉलिसी में कार्यक्रम स्थल से जुड़ी हुई चीजें शामिल नहीं है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */