कंगना का आरोप, पहलाज निहलानी ने की थी गंदी बात, ‘मुझसे मत खेलो’, पलटकर बोले पहलाज

कंगना के मुताबिक ‘आई लव यू बॉस’ फिल्म में उन्हें एक ऐसी यंग लड़की का किरदार दिया गया था जो अपने अधेड़ बॉस के प्रति लस्ट की भावना रखती है। फिल्म के फोटोशूट के दौरान पहलाज ने कंगना को अंडरगारमेंट्स पहनने के लिए मना किया था।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अपने बेबाक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म निर्माता और पूर्व सेंसर बोर्ड चेयरमैन पहलाज निहलानी को लेकर लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। कंगना का आरोप है कि पहलाज निहलानी ने उन्हें एक फिल्म ऑफर की थी जिसके लिए किये गए फोटो शूट में पहलाज ने कंगना को अंडरगारमेंट्स पहनने को मना किया था।

एक अखबार को अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बताते हुए कंगना ने कहा, “पहलाज निहलानी ने मुझे ‘आई लव यू बॉस’ फिल्म ऑफर की थी। फिल्म से पहले उन्होंने मेरा एक फोटोशूट कराया था जिसमें मुझे सैटिन का रॉब ओढ़ना था और इसके अंदर अंडरगारमेंट्स पहनने के लिए मना किया गया था। मेरा किरदार एक ऐसी यंग लड़की का था जो अपने अधेड़ बॉस के प्रति लस्ट की भावना रखती है। यह एक सॉफ्ट पोर्न जैसी फिल्म और किरदार था।”

इसके अलावा कंगना यह भी कहा, “फिल्म के लिए इस फोटोशूट को मैंने जैसे तैसे पूरा किया लेकिन फिर मुझे लगा कि यह सही नहीं है और मैं ऐसा नहीं कर सकती। मुझे लगा कि ऐसी ही चीजों की वजह से पेरेंट्स इंडस्ट्री में आने से रोकते थे। फोटोशूट पूरा करने के बाद मैं कुछ दिनों के लिए गायब हो गई और अपना फोन नंबर भी बदल दिया।''

कंगना के इस खुलासे के बाद पहलाज निहलानी बुरी तरह से भड़क गए और उन्होंने कंगना को धमकी देते हुए कहा कि कंगना उनके साथ न खेलें क्योंकि उनके पास भी कंगना से खेलने के लिए बहुत सी चीजें हैं। कंगना की बातों का खंडन करते हुए पहलाज ने कहा कि उन्होंने कंगना के फोटो शूट के लिए डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किये थे। कंगना की पहली फिल्म गैंग्स्टर भी उन्हें उस फोटोशूट के बाद ही मिली थी। पहलाज ने आगे बताया कि उनके साथ तीन फिल्में साइन करने के बाद बीच में ही कंगना ने कहा कि उन्हें महेश भट्ट की फिल्म गैंग्स्टर करनी है जिसकी वजह से वो मेरी फिल्म में काम नहीं कर पाएंगी।

पोर्न फिल्म बनवाने वाले आरोप पर पहलाज ने कहा कि कंगना को जो फिल्म दी गयी थी वो एक यूथ फिल्म थी जिसके लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन को भी अप्रोच किया था। पहलाज निहलानी ने कहा, “वो पोर्न फिल्म नहीं थी और मैं ऐसी फिल्मों में कोई रूचि नहीं रखता।”

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia