परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई की तारीख हो गई तय, ये भी पता चला, कहां होगी और कितने मेहमान होंगे शामिल!

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तारीख अभी तक तय नहीं हुई। कहा जा रहा है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा लगातार सुर्खियों में हैं। चर्चा इस बात की हो रही है कि यह जोड़ा कब सगाई करेगा और कब शादी के बंधन में बंधेगा। इसे लेकर अब तक कई तरह की खबरें आ चुकी हैं। चर्चा तब से शुरू हुई थी, जब राघव और परिणीति दोनों को पहली बार करीब एक महीने पहले मुंबई के एक रेस्त्रां में देखा गया था। अब तक कई बार दोनों जोड़े एक साथ नजर आ चुके हैं। अब परिणीति और राघव की सगाई की नहीं तारीख सामने आ गई है। साथ ही यह बात भी सामने आई है कि दोनों अपनी सगाई कहां करने वाले हैं।

परिणीति और राघव करीबी सूत्रों के मुताबिक, दोनों शनिवार को यानी 14 मई को सगाई करने वाले हैं। खबर के मुताबिक, इनकी सगाई दिल्ली में होगी, जिसमें परिवार और दोस्तों को मिलकर कुल 150 मेहमानों के शामिल होने वाले हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तारीख अभी तक तय नहीं हुई। कहा जा रहा है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।


राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अब तक कई बार साथ देखा जा चुका है। हाल ही में यह जोड़ा इंडियन प्रीमियर लीग का मैच देखने मोहाली के स्टेडियम में पहुंचा था। इस दौरान स्टेडियम में पहुंचे दर्शकों ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की झलक देखने के बाद अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की थी। स्टेडियम में इन दोनों की एक खास तस्वीर सामने आई थी। तस्वीर में परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा के कंधे पर सिर रखे हुए देखा गया था। यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia