सिनेजीवन: ब्वॉयफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद टूट गईं थी परिणीति, पढ़िए उनके ब्रेकअप की पूरी कहानी

एक इंटरव्यू में परिणीति ने अपने दिल टूटेने की कहानी बताई है। परिणीति के मुताबिक उनके ब्रेक-अप के बाद उनकी पूरी जिंदगी गड़बड़ हो गई थी। परिणीति ने अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड का नाम तो उजागर नहीं किया, लेकिन अपनी पूरी कहानी बताई है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

परिणीति चोपड़ा जबरिया जोड़ी के जरिए जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं। फिलहाल वो इस फिल्म के प्रचार-प्रसार में लगी हुई हैं। इसके लिए वो मीडिया में इंटरव्यू भी दे रही हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने दिल टूटेने की कहानी बताई है। परिणीति के मुताबिक उनके ब्रेक-अप के बाद उनकी पूरी जिंदगी गड़बड़ हो गई थी। परिणीति ने अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड का नाम तो उजागर नहीं किया, लेकिन अपनी पूरी कहानी बताई है।

परिणी‌ति चोपड़ा ने हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को मीडिया में जाहिर नहीं किया है। यह पहली दफा है जब उन्होंने अपने रिश्ते के टूटने से हुए दर्द के बारे में खुलकर बातचीत की है। अभ‌िनेत्री परिणीति चोपड़ा ने इंडिया टुडे को बताया, 'वो मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दौर रहा। मेरा दिल पूरी तरह से टूट गया था। मुझे लग रहा था इस दुनिया में मैं एकदम से अकेली रह गई हूं। ऐसा पहला बार हुआ था जब किसी ने मुझे ठुकरा दिया था। मेरी जिंदगी में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था।'


परिणीति बताती हैं कि उनके परिवार इस दुख की घड़ी में उनका बहुत साथ दिया। परिणीति के मुताबिक जब उनका दिल टूटा था तो उन्हें अपने परिवार की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस हो रही थी। परिणीति का कहना है कि ब्रेक अप के बाद वो और ज्यादा परिपक्व और मजबूत हो गई हैं। उन्होंने बताया, 'मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरी जिंदगी में ये दौर जल्दी दिखा दिया। मैंने इस ब्रेक-अप से काफी कुछ सीख लिया है।'

जब परिणीति से उस लड़के बारे में पूछा गया, जिसने उसका दिल तोड़ा तो उन्होंने सीधे-सीधे इसका जवाब नहीं दिया। जब रिपोर्टर ने चरित देसाई का नाम ले लिया तो परिणीति ने कहा, 'मैं ना तो आपकी बात को नकार रही हूं ना ही इसे स्वीकार रही हूं। मैं इसे रहस्य रहने देना चाहती हूं।'

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia