उदयपुर में परिणीति-राघव चड्ढा की शाही शादी, संगीत समारोह से सामने आई पहली तस्वीर, आज लेंगे सात फेरे
संगीत समारोह से राघव-परिणीति की पहली तस्वीर सामने आई है। सिंगर नवराज हंस ने होने वाले दूल्हा- दुल्हन संग संगीत के फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। परिणीति सिंगर नवराज के गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं, जबकि राघव चड्डा गाने को एन्जॉय करते दिख रहे हैं।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की आज शादी है। दोनों जोड़े उदयपुर के द लीला पैलेस में शाही अंदाज में शादी रचाएंगे। उदयपुर में पिछोला झील के बीच एक भव्य समारोह में सात फेरे लेंगे। शादी के बाद शाम को रिसेप्शन होगा।
इस बीच संगीत समारोह से राघव-परिणीति की पहली तस्वीर सामने आई है। सिंगर नवराज हंस ने होने वाले दूल्हा- दुल्हन संग संगीत के फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। परिणीति सिंगर नवराज के गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं, जबकि राघव चड्डा गाने को एन्जॉय करते दिख रहे हैं।
सिंगर नवराज हंस ने शनिवार रात को संगीत समारोह में परफॉर्म किया और कहा कि यह बेहद खुशी की बात है। उन्होंने कपल के लिए सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। नवराज ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर 23 सितंबर की रात आयोजित संगीत समारोह की दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में नवराज कपल के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
दूसरी तस्वीर में वह परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं जबकि परिणीति और राघव परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाते दिख रहे रहे हैं। एक्ट्रेस ने बेहद खूबूसरत लहंगा पहना हुआ हैं, वहीं राघव ने ब्लैक लुक अपनाया हुआ हैं। नवराज ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ''एक-दूसरे के लिए बने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं। कल रात संगीत समारोह में परफॉर्म करना बेहद खुशी की बात थी।''
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
