सिल्वर स्क्रीन पर 'पठान' का जलवा! सिनेमाघरों में पैर रखने तक की जगह नहीं, जानें शाहरुख की इस फिल्म को कितनी मिली रेटिंग?

फिल्म पठान में शाहरुख खान RAW एजेंट बने हैं। दीपिका संग शाहरुख खान की केमिस्ट्री देखने लायक है। जॉन अब्राहम भी फिल्म में लीड रोल में हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

4 साल के बाद किंग खान यानी शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है। मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान आखिरकार थिएटर्स में रिलीज हो गई है। जैसी उम्मीद थी उससे कई ज्यादा अच्छी ये फिल्म होने वाली है, इसका उदाहरण फर्स्ट डे फर्स्ट शो से ही लगा लीजिए। आलम ये है कि सिनेमाघरों में पैर रखने की जगह तक नहीं है। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान सोल्जर के रोल में हैं। पहले दिन पहला शो देखने के लिए सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर भीड़ जुट गई है। आइए जानते हैं फैंस को कैसी लगी है ये फिल्म।

शाहरुख, दीपिका, जॉन की इस फिल्म को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म को 5 में से 5 स्टार दे रहे हैं।


'पठान' को लेकर शाहरुख खान के फैंस की दीवानगी देखने लायक है। लोग सिनेमाघरों के बाहर नाच गा रहे हैं।

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को हर तरफ से मिल रही है तारीफ। फिल्म समीक्षकों ने शाहरुख खान के कमबैक का जोरदार स्वागत किया है। तरण आदर्श ने भी शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को शानदार बताते हुए 4.5 रेटिंग दी है।


पठान' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म क्रिटिक की तरफ से फिल्म को 4.5 स्टार मिल रहे हैं।

फिल्म पठान की रिलीज को लेकर फैंस में खासा उत्साह है। सिंगर-म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने भी ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए फैंस से अपील की है। उन्होंने कहा कि आज त्योहार का दिन है। उन्होंने फैंस से अपील करते हुए कहा कृपया पाइरेसी के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करें।


आपको बता दें, फिल्म पठान में शाहरुख खान RAW एजेंट बने हैं। वे देश को बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ते दिखे हैं। शाहरुख का फिल्म में अब तक का सबसे अलग और अनोखा अवतार दिख रहा है। वे फुल एक्शन मोड में हैं। दीपिका संग शाहरुख की केमिस्ट्री देखने लायक है। जॉन अब्राहम भी फिल्म में लीड रोल में हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia