सिनेजीवन: एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार और सलमान खान ने फिर दिखाई दरियादिली!

एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने अरेस्ट किया है। एक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्होंने सोसाइटी के चेयरमैन के साथ गाली गलोच की और सलमान खान ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है, सलमान ने FWICE के 25 हजार सदस्यों को आर्थिक मदद दी।

फोटो: सोशल मीडिया
i

पुलिस ने किया पायल रोहतगी को अरेस्ट, जानें क्या है मामला?

एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने अरेस्ट किया है। एक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्होंने सोसाइटी के चेयरमैन के साथ गाली गलोच की। अहमदाबाद सेटेलाइट पुलिस ने सोसाइटी के चेयरमैन द्वारा शिकायत के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। आरोप ये भी है कि पायल ने चेयरमैन को जान से मारने की धमकी भी दी। सोसाइटी में 20 जून को आयोजित मीटिंग में पायल रोहतगी सदस्य न होने के बावजूद जबरन शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने चेयरमैन को गाली गलोच किया और सोसाइटी के लोगों के साथ झगड़ा भी किया। आरोप ये भी है कि सोसाइटी के बच्चों के खेलने को लेकर भी पायल रोहतगी ने झगड़ा किया है। इस बार सोसाइटी के झगड़े और गाली गलोच को लेकर पायल रोहतगी को गिरफ्तार किया गया है। खैर इससे पहले भी पायल को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान राजस्थान की पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया था और उन आरोप था कि उन्होंने पूर्व स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाला नेहरू और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

मदद के लिए फिर आगे आए सलमान, FWICE के 25 हजार सदस्यों को दी आर्थिक मदद

फिल्म और टीवी तथा मनोरंजन जगत में कोरोना काल के बाद फिर से स्थितियां और बेहतर हो इसके लिए अभिनेता सलमान खान ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है और एफडब्लूआईसीई के 25 हजार जरुरतमंद सदस्यों को पंद्रह -पंद्रह सौ की आर्थिक मदद सीधे उनके खाते में उनकी कंपनी द्वारा पहुंचाई गई। कोरोना की पिछली लहर में भी सलमान खान ने अपनी इसी तरह की दरियादिली दिखाई थी। नेटफ्लिक्स ने भी फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर गिल्ड की ओर से सिद्धार्थ राय कपूर और मनीष गोस्वामी के जरिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्लूआईसीआई) के 7500 सदस्योंको पांच पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की है। यह मदद एफडब्लूआईसीई के जरुरत मंद सदस्यों के खाते में सीधे ट्रांसफर की गई है।`

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

दिल राजू के साथ हिंदी में 'नंदी' के रीमेक बनाएंगे अजय देवगन

अभिनेता-निर्माता अजय देवगन ने शुक्रवार को प्रमुख दक्षिण निर्माता दिल राजू के साथ तेलुगु हिट 'नंदी' के हिंदी रीमेक के निर्माण की आधिकारिक घोषणा की है। ये मूल रूप से एक कोर्ट रूम क्राइम ड्रामा है जिसे इस साल फरवरी में रिलीज किया गया था। समाचार को आधिकारिक बनाने के लिए अजय देवगन ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। "सभी के साथ एक महत्वपूर्ण कहानी साझा करने का समय! उन्होंने लिखा हैशटैग दिलराजू प्रोडक्शनस और एट द रेट एड फिल्मस तेलुगु हिट, नंदी के हिंदी रीमेक का निर्माण करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं! उन्होंने लिखा "नंदी एक महत्वपूर्ण फिल्म है, जो प्रशासन में कुछ खामियों को उजागर करती है। मूल तेलुगु संस्करण प्रभावी था और एक तंत्रिका को छू गया। दिल राजू और मैंने बड़े दर्शकों तक पहुंचने के लिए इस फिल्म को हिंदी में रीमेक करने के लिए हाथ मिलाने का फैसला किया है।" अजय ने निर्देशक को सूचित किया और फिल्म के कलाकारों को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS

अक्षय कुमार की बेल बॉटम की स्पेशल स्क्रीनिंग, नजर आए ये सितारे

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेल बॉटम' की रिलीज़ डेट एनाउंस हो चुकी है। अक्षय कुमार की यह फ़िल्म 27 जुलाई को ग्लोबल स्तर पर थेयटर्स में रिलीज़ की जाएगी। पिछले हफ़्ते अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फ़िल्म बेल बॉटम का एक टीज़र भी शेयर किया था। अब हुमा क़ुरैशी ने इस फ़िल्म के सितारों के साथ एक सेल्फ़ी शेयर की है। हुमा क़ुरैशी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए फ़ोटो में बेल बॉटम की टॉप स्टार कास्ट दिखाई दे रहे हैं। इस फ़ोटो में हुमा के साथ अक्षय कुमार, लारा दत्ता और वाणी कपूर दिखाई दे रहे है जो विक्टरी साइन के साथ पोज कर रहे हैं। हुमा कुरौशी ने जो फ़ोटो शेयर किया है उसके बैकग्राउंड में एक प्रोजेक्टर स्क्रीन दिखाई दे रही है, जिसमें फ़िल्म का नाम दिख रहा है। इस फ़ोटो को शेयर करते हुए हुमा क़ुरैशी ने यूज़र्स से इस फ़िल्म का नाम पता लगाने के लिए कहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

राज एंड डीके की सीरीज को लेकर घबराए हुए हैं शाहिद कपूर!

सुपरस्टार शाहिद कपूर इस समय एक के बाद एक कई धमाकेदार फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं और लगातार उनको ऑफर भी आ रहे हैं। फिल्मों के साथ साथ अभिनेता राज एंड डीके की एक वेब सीरीज को लेकर भी चर्चा में हैं। इस सीरीज को लेकर उनका एक बयान आया है और उन्होने कहा कि वो काफी घबराए हुए हैं। गौरतलब है कि इस समय लगभग सभी सितारे वेब सीरीज कर रहे हैं और उनको कुछ अलग करने का मौका मिल रहा है। हालांकि शाहिद कपूर का सोचना थोड़ा सा अलग है। शाहिद ने अपने नर्वस होने की एक वजह बताई है। उनका कहना है कि फिल्मों में बड़े पर्दे पर लोग उनको पसंद करते हैं और काफी प्यार देते हैं। लेकिन वेब सीरीज में उनको लोग शायद पसंद करें या ना करें। इस बात को लेकर वो थोड़ा नर्वस हैं। शाहिद कपूर ने कहा कि इसकी रिलीज से पहले मुझे काफी डर लग रहा है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए