दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीरें आईं सामने, देखें मेंहदी से लेकर विदाई तक की झलकियां

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14-15 नवंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाजों में शादी रचाई। अब दीपवीर की शादी की एल्बम यानी फोटो सामने आ चुकी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी, मेंहदी और सभी रस्मों की फोटो सामने आ चुकी हैं।

फोटो: <a href="https://twitter.com/RanveerOfficial">@<b>RanveerOfficial</b></a>
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

इटली में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरें लगभग एक सप्ताह बाद सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों को खुद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इन दोनों ने अपनी मेहंदी से लेकर कोंकणी और सिंधी शादी तक की कई खूबसूरत तस्‍वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दीपिका और रणवीर बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

फोटो: <a href="https://twitter.com/RanveerOfficial">@<b>RanveerOfficial</b></a>
फोटो: @RanveerOfficial

मुंबई लौटने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने परिवार के साथ ही रहे और अब बेंगलुरु पहुंच गए हैं। अब बेंगलुरु पहुंचने के बाद रिसेप्शन के तैयारियों में दोनों जुटेंगे। यहां पर 21 नवंबर मतलब बुधवार को रिसेप्शन में दोनों पहली बार बतौर जोड़ी सभी के सामने आएंगे। इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल अंदाज में थे। दीपिका पादुकोण ने मंगलसूत्र पहना हुआ था।

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की है। इन दोनों ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। इन दोनों ने अपनी शादी काफी प्राइवेट तरीके से की है और इनकी शादी की पहली तस्वीर दीपिका और रणवीर ने ही सबसे पहले सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बेंगलुरू के रिसेप्‍शन के बाद 28 नवंबर के मुंबई में भी इनका ग्रैंड रिसेप्‍शन होगा।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 20 Nov 2018, 6:47 PM