एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की मौत, सर्वाइकल कैंसर से गई जान, मैनेजर ने किया खुलासा

पूनम पांडे के मैनेजर ने खुलासा किया कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दम तोड़ा है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे के निधन की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर था। उनके ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है। पूनम पांडे के मैनेजर ने खुलासा किया कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दम तोड़ा है।

पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से लिखा गया है, 'आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। ये बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्वाइकल कैंसर के हाथों खो दिया है। हर जिंदा चीज जो उनके कॉन्टैक्ट में आया उन्होंने से पूरा प्यार और दयालुभाव दिया। इस दुखभरी घड़ी में हम प्राइवसी की रिक्वेस्ट फैंस से करते हैं ताकि हम उन्हें प्यार से याद का सकें।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia