दिल्ली में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर प्रदूषण के आगे हुए बेबस, मास्क लगाकर काम करने को दिखे मजबूर 

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका और फरहान अख्तर दिल्ली आए हुए हैं। लेकिन दिल्ली में बढ़े प्रदूषण की वजह उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आए अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मास्क पहनकर शहर के प्रदूषण से मुकाबला कर रहे हैं। फरहान अख्तर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें दोनों कलाकार एंटी-पॉल्यूशन मास्क पहने देखे जा सकते हैं।

फरहान अख्तर ने लिखा, “दिल्ली की हवा में अपनी भावनाओं को छिपा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा, आपका पोज तो एकदम सही है।” तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, “अरे दिल्ली..तुम्हें क्या हो गया है?”

प्रियंका ने धूप सेंकते हुए अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “सूरज और मैं..दिल्ली यह रहे हम। 'द स्काई इज पिंक'।”

उन्होंने अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में लिखा, “दिल्ली के दिन।”

द स्काई इज पिंक फिल्म में जायरा वसीम आयशा चौधरी की भूमिका निभा रही हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा फिल्म में अदिति चौधरी के रोल में और वह रुपहले पर्दे पर आयशा की मां की भूमिका में नजर आएंगी। फरहान अख्तर नीरेन चौधरी का रोल में हैं जो आयशा के पिता हैं। सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म की शूटिंग मुंबई, लंदन और अंडमान में भी होगी। फिल्म के संवाद जूही चतुर्वेदी लिख रही हैं, जबकि प्रीतम चक्रबर्ती इसे धुनों से सजाएंगे। रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर इसके निर्माता हैं।

बता दें कि देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा 2 दिसंबर को शादी अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी करने जा रही हैं। प्रियंका और निक जोनास की शादी जोधपुर में होगी।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia