प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस को अमेरिका में शादी का लाइसेंस मिला

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों शादी के लाइसेंस को दिसंबर में भारत लाने की सोच रहे हैं और दिसंबर में शादी के बाद इस लाइसेंस को वह अमेरिका में पेश करेंगे। इससे दोनों देशों में उनकी शादी को वैध माना जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनास को अमेरिका में शादी का लाइसेंस मिल गया है। दोनों इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, प्रियंका-निक जोनस दिसंबर महीने में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन भारत में शादी करने से पहले यह कपल अमेरिका में मैरेज लाइसेंस हासिल करने की चाहत में लगा हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक दोनों शादी के लाइसेंस को दिसंबर में भारत लाने की सोच रहे हैं और दिसंबर में शादी के बाद इस लाइसेंस को वह अमेरिका में पेश करेंगे। इससे दोनों देशों में उनकी शादी के वैध माना जाएगा। पिछले सप्ताह दोनों ब्रेवरी हिल्स कोर्ट हाउस गए थे और वहां उन्होंने लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की। इस साल अगस्त में दोनों की सगाई हुई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अपने इन डॉक्‍यूमेंट्स को भारत लाने पर भी विचार कर रहे हैं। प्रियंका और निक दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं। दोनों लाइसेंस को अमेरिका में दायर किया जाएगा ताकि भारत और अमेरिका दोनों जगहों पर शादी को आधिकारिक तौर पर मान्‍यता मिल सके। यानी जो लाइसेंस इन दिनों को मिला है, वह इनकी शादी को कानूनी मान्‍यता देने के लिए जरूरी है। अभी तक हालांकि दोनों की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि राजस्थान के मेहरानगढ़ किले में शादी के बंधन में बंधेंगे।

बता दें कि प्रियंका का ब्राइडल शॉवर यूएस में निक की फैमिली की तरफ से हुआ, अब दोनों की शादी 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद पैलेस में हो सकती है। दोनों की शादी इंडियन ट्रैडिशन के हिसाब से होगी। इसके बाद मुंबई में दोनों का रिसेप्शन होगा, एक रिसेप्शन यूएस में भी होगा निक के परिवार की तरफ से।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 09 Nov 2018, 5:12 PM