शादी के तीन साल बाद पति से तलाक लेंगी प्रियंका चोपड़ा? निक के वीडियो पर कमेंट कर खुद बताई सच्चाई

पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया, 'मैं तुम्हारी बाहों में मरना चाहती हूं'। इसके साथ ही प्रियंका ने आखों में प्यार और दिल वाली इमोजी भी बनाई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस की तलाक की खबरों को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। ये खबरें तब से चल रही है जब से प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति निक का सरनेम 'जोनस' हटाया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं।

इन सब खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा के कमेंट ने सब खबरों पर विराम लगा दिया है। प्रियंका ने पति निक जोनस के वीडियो पर ऐसा कमेंट किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। निक जोनस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया, 'मैं तुम्हारी बाहों में मरना चाहती हूं'। इसके साथ ही प्रियंका ने आखों में प्यार और दिल वाली इमोजी भी बनाई है। प्रियंका ने अपने इस कमेंट से तलाक की खबरों पर विराम लगा दिया है और यह भी साफ कर दिया है कि उनके और निक जोनस के बीच सबकुछ ठीक है।

उधर, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा न्यूज 18 से बातचीत के दौरान बताया कि प्रियंका और निक के बीच सब सही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia