प्रियंका चोपड़ा बनीं विश्व की सबसे शक्तिशाली महिला, 50 मोस्ट पॉवरफुल वूमेन की लिस्ट में शुमार हुआ नाम

प्रियंका चोपड़ा को 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। यूएस टुडे ने मनोरंजन जगत की 50 मोस्ट पावरफुल वूमेन की लिस्ट में उनका नाम शामिल किया है। ओपरा विन्फ्रे और मेरिल स्ट्रीप समेत अन्य अंतराष्ट्रीय हस्तियों के साथ इस सूची में जगह बनाई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस यूएसए टुडे की मनोरंजन जगत की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल की गई हैं। प्रियंका ने ओपरा विन्फ्रे और मेरिल स्ट्रीप समेत अन्य अंतराष्ट्रीय हस्तियों के साथ इस सूची में जगह बनाई है।

इस सूची का हिस्सा बनने के बाद प्रियंका ने एक बयान में कहा, "मैं इन अद्भुत महिलाओं के साथ इस मंच को साझा करने पर सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं जिन्होंने हर चुनौती को पीछे छोड़कर अपना एक खास मुकाम बनाया और आज अपने चुने हुए करियर के शीर्ष पर खड़ी हैं। यह एक उपलब्धि की भावना है।"

प्रियंका ने अमेरिकी टेलीविजन ड्रामा श्रंखला 'क्वांटिको' में एलेक्स पैरिश की भूमिका निभाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त की। उन्होंने एक्शन-कॉमेडी 'बेवॉच' से 2017 में हॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इस सूची में गायिका बेयॉन्से, टेलीविजन स्टार एलेन डीजेनेरस, ऑस्कर विजेता जेनिफर लॉरेंस और अंतर्राष्ट्रीय पॉप गायिका जेनिफर लोपेज भी शामिल हैं।

‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म से प्रियंका करीब 3 साल बाद हिंदी फिल्म में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस से शादी की है। प्रियंका और निक ने दो रीतियों से शादी की थी। इन दोनों की शाही शादी राजस्थान के जोधपुर में हुई थी। इस शादी में कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन भी रखा था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia