मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री राखी सावंत को किया गिरफ्तार, शर्लिन चोपड़ा का दावा, जानें क्या है मामला?

पिछले साल शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका अश्लील वीडियो दिखाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

अभिनेत्री राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक राखी सावंत को पिछले साल शर्लिन चोपड़ा के उनके खिलाफ दायर एक प्राथमिकी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के गिरफ्तार होने का दावा किया है। शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा है कि 'अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।'

बता दें कि 2022, नवंबर में शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका अश्लील वीडियो दिखाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।


Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia