Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding: आज एक दूजे के हो जाएंगे रणबीर-आलिया, लेंगे 7 फेरे, 'वास्तु' पहुंचे फैमिली मेंबर

दुल्हन आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट वेन्यू पर पहुंच गए हैं। दोनों का वीडियो सामने आया है। इस दौरान सोनी काफी खुश नजर आ रही है। आलिया और रणबीर को शादी के लिए मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर तैयार करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी आज यानी 14 अप्रैल को हो रही है। शादी की रस्में 13 अप्रैल को मेहंदी और संगीत समारोहों के साथ शुरू हो गईं हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने कन्फर्म किया है कि बांद्रा के पाली हिल स्थित 'वास्तु' अपार्टमेंट में आज रणबीर और आलिया की शादी होगी। शादी से पहले नीतू कपूर, रिद्धिमा, आलिया के पिता महेश भट्ट, उनकी बहन पूजा भट्ट और उनके फिल्म जगत के कई दोस्त 'वास्तु' पहुंच गए हैं।

दुल्हन आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट वेन्यू पर पहुंच गए हैं। दोनों का वीडियो सामने आया है। इस दौरान सोनी काफी खुश नजर आ रही है। आलिया और रणबीर को शादी के लिए मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर तैयार करेंगे। खबरों के अनुसार, शादी के लिए दोनों के मेकअप और हेयरस्टाइल का काम कॉन्ट्रैक्टर को सौंपा गया है।

खबरों के अनुसार, शादी समारोह के दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहनेंगे। बताया जा रहा है कि सब्यसाची ने आलिया ने लिए एक खास लहंगा तैयार किया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia