सिनेजीवन: मर्दानी-2 में फिर दिखेगी रानी मुखर्जी की बहादुरी और 2 लाख की कॉस्टयूम में रणवीर ने मचाया धमाल

रानी एक बार फिर से ‘मर्दानी 2’ में अपने साहसी और निडर एसपी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार को दोबारा पर्दे पर जीने के लिए तैयार हैं और अभिनेता रणवीर सिंह के बारबेरी लुक ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। रणवीर की इस कॉस्टयूम की कीमत लाखों में है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अभिनेत्री रानी मुखर्जी 'मर्दानी' की फ्रेंचाइजी के दूसरे संस्करण के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेत्री का कहना है कि इस बार फिल्म में महिला को बुराई के खिलाफ बहादुरी से खड़े होते देखा जाएगा। रानी एक बार फिर से 'मर्दानी 2' में अपने साहसी और निडर एसपी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार को दोबारा पर्दे पर जीने के लिए तैयार हैं।

निर्देशक गोपी पुथरन ने कहा, "रानी, शिवानी के किरदार में 21 वर्षीय खलनायक व बदमाश से लड़ती नजर आएंगी। वह खतरनाक अपराधी है और महिलाओं को अपना शिकार बनाता है।"

'मर्दानी' के पहले संस्करण के पटकथा लेखक पुथरन, फिल्म के दूसरे संस्करण से निर्देशक के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

फिल्म की कहानी के बारे में रानी ने कहा, "फिल्म में एक महिला पुलिसकर्मी को महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध को खत्म करने के लिए एक खतरनाक अपराधी से लड़ते देखा जाएगा।"


फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

2 लाख की कॉस्टयूम में रणवीर का धमाल

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने 2 लाख रुपये कीमत के सिर से पैर तक के बरबेरी लुक से सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है। फैशन पर अपने उदार बयानों के लिए चर्चित रणवीर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। शेयर की गई तस्वीर में उन्हें बरबेरी टी-शर्ट और उसके ऊपर बॉम्बर जैकेट, ट्रैक पैंट्स और स्नीकर्स पहने देखा जा सकता है।

बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के अनुसार, रणवीर की मोनोग्राम स्ट्रिप टी-शर्ट की कीमत 33,177 रुपये है, मोनोग्राम बॉम्बर जैकेट की कीमत 93,312 रुपये है, मोनोग्राम ट्रैक पैंट्स की कीमत 51, 480 रुपये और मोनोग्राम स्नीकर्स की कीमत 33,177 रुपये है। इस हिसाब से 'पद्मावत' के अभिनेता ने कुल 2,11,146 रुपये कीमत के कपड़े पहने थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब रणवीर ने अपने ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से सुर्खियां बटोरी हो। 33 वर्षीय स्टार ने पहले भी अपने मारियो पोशाक को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

साल 2018 में एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में रणवीर ने कहा था कि फैशन को लेकर जज होने से डरना उन्होंने छोड़ दिया है। उन्हें जो अच्छा लगता है, वही पहनते हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia