करण जौहर ने अपनी नई फिल्म का किया ऐलान, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट आएंगे नजर!

करण जौहर ने एक फिल्म का ऐलान किया है जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आने वाले हैं। करण जौहर ने इसका ऐलान एक धमाकेदार वीडियो टीजर के साथ किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

धर्मा प्रोडक्शन अब एक के बाद एक कई धमाकेदार ऐलान कर रहा है। इसी कड़ी में करण जौहर ने एक सबसे बड़ा ऐलान किया है। दरअसल करण जौहर ने एक फिल्म का ऐलान किया है जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आने वाले हैं। करण जौहर ने इसका ऐलान एक धमाकेदार वीडियो टीजर के साथ किया है।

बता दें कि इस फिल्म का नाम 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' होने वाला है। हालांकि काफी समय से इसके टाइटल को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रहीं थीं लेकिन इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार था। करण जौहर ने ऐलान करते हुए लिखा है कि.. 'एक बार फिर से कैमरा के पीछे अपने पसंदीदा लोगों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। पेश है 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म को इशिका मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है।'

करण जौहर को लेकर मशहूर है कि वो ऐसी फिल्मों बनाते हैं जो कि लोगों को काफी पसंद आती हैं और उनकी बजट भी काफी ज्यादा होता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता रणवीर सिंह इस समय फिल्म 83 को लेकर भी बिजी हैं। ये फिल्म 1983 क्रिकेट विश्वकप पर बन रही है। इसके अलावा आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाडी़ में दिखने वाली हैं जोकि संजय लीला भंसाली की फिल्म है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia