सुशांत सिंह केस: एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को किया गिरफ्तार, जानें क्यों और किस मामले में हुई गिरफ्तारी

अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत के मामले में कथित ड्रग्स एंगल को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत के मामले में कथित ड्रग्स एंगल को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले रिया चक्रवर्ती से ड्रग मामले में लगातार तीसरे दिन एनसीबी के सामने पेश हुई।

गिरफ्तारी के बाद रिया को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। इससे पहले रविवार को, वह पहली बार एनसीबी के सामने पेश हुई थीं और उनसे छह घंटे की पूछताछ की गई थी। सोमवार को फिर से, एनसीबी की कम से कम दो टीमों ने उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की थी। लगभग 19 घंटे की पूछताछ के बाद एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।


इससे पहले सोमवार को खुद के निर्दोष होने का दावा करने वालीं अभिनेत्री पूछताछ के बाद बांद्रा पुलिस के पास गई और सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ फर्जी मेडिकल पर्चा भेजने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

5 सितंबर को, रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, उनके घर के हेल्पर दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया गया और 9 सितंबर (बुधवार) तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 08 Sep 2020, 4:48 PM