सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले ऋषि कपूर का वो आखिरी ट्वीट, जिसमें उन्होंने दिया था खास संदेश 

ऋषि कपूर ट्विटर पर काफी एक्टिव थे और मजेदार ट्वीट्स कर लोगों के बीच बने रहते थ। उनके ट्विटर पर 3.5 मिलियन फॉलोअर्स थे। ऋषि कपूर के कई ट्वीट्स ऐसे हैं, जो काफी वायरल हुए। मौत से 27 दिन पहले उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट पोस्ट की थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

एक्टर ऋषि कपूर का मुंबई में निधन हो गया है। वो 67 वर्ष के थे। बॉबी और चांदनी जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता ने कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ी, जो अमेरिका में महीनों के इलाज के बाद मुंबई लौट आए। कल उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर को सोशल मीडिया पर उनके फायरब्रांड व्यक्तित्व के लिए जाना जाता था, जो उन भूमिकाओं से काफी अलग था, जिन्होंने उन्हें सत्तर के दशक में बॉलीवुड के 'चॉकलेट बॉय' की उपाधि दी थी।

ऋषि कपूर ट्विटर पर काफी एक्टिव थे और मजेदार ट्वीट्स कर लोगों के बीच बने रहते थ। उनके ट्विटर पर 3.5 मिलियन फॉलोअर्स थे। ऋषि कपूर के कई ट्वीट्स ऐसे हैं, जो काफी वायरल हुए। मौत से 27 दिन पहले उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट पोस्ट की थी। आगे हम आपको बताएंगे कि ऋषि कपूर की आखिरी पोस्ट क्या थी?


ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे। वो हर मुद्दे पर अपनी बात बहुत ही बेबाक होकर रखते थे। उनके पोस्ट कई दफा खबरों की सुर्खियां भी बनती थी। ऋषि कपूर ने अपना आखिरी ट्वीट 2 अप्रैल को किया था। अपने इस पोस्ट में उन्होंने कोरोना के खिलाफ जारी इस जंग में हर किसी को साथ आने की अपील की थी। ऋषि ने ट्वीट के जरिए लोगों से कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करने की बात भी कही थी। उन्होंने ट्वीट किया था- मेरी सभी से अपील है कि आप हिंसा मत कीजिए, पत्थर मत फेंकना। डॉक्टर, नर्स, पुलिस हर कोई अपनी जान को खतरे में डाल हमारे जीवन को बचा रहे हैं। हमे कोरोना के खिलाफ इस जंग को साथ मिलकर जीतना है।

ऋषि कपूर का यह पोस्ट खूब वायरल हुआ था और हर किसी ने उनके इस संदेश का स्वागत किया था। इसी दिन उन्होंने कुणाल कोहली को शुक्रिया बोला था क्योंकि उन्होंने कहा था कि ऋषि कपूर से अच्छी डफली कोई नहीं बजा सकता। कुणाल के ट्वीट पर ऋषि ने खुशी जाहिर की थी और कहा था- शुक्रिया कुणाल। इसका क्रेडिट पी एल राज जी को जाता है जो कोरियोग्राफर थे। ये सच है कि ऐसा किरदार निभाने के लिए नॉलेज और टैलेंट होना जरूरी होता है। मैं आपके इस ट्वीट को तारीफ की तरह लेता हूं। शुक्रिया कुणाल।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 30 Apr 2020, 1:06 PM