सिनेजीवन: सलमान खान ने अपने फैंस को दिया ईद का धांसू तोहफा, कर दिया अपनी अगली फिल्म का ऐलान

ईद के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने ए.आर. मुरुगादोस द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्‍म 'सिकंदर' की घोषणा कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

ईद के मौके पर सलमान ने किया अपनी अगली फिल्म 'सिकंदर' का ऐलान

ईद के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने ए.आर. मुरुगादोस द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्‍म 'सिकंदर' की घोषणा कर दी। फिल्‍म की घोषणा के साथ-साथ एक्टर ने रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। यह फिल्‍म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान ने ट्विटर पर एक झलक शेयर की है, जिसमें सिकंदर के रूप में सलमान खान को देखा जा सकता है। फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रस्तुत की गई है।

सलमान ने कैप्शन दिया: “इस ईद 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' को देखो और अगली ईद सिकंदर से आकर मिलो... आप सभी को ईद मुबारक।'' यह पहली बार नहीं है जब सलमान ए.आर. मुरुगादोस के साथ काम कर रहे हैं। दोनों ने पहले 'जय हो' में साथ काम किया था। मुरुगादोस 'कथ्थी', 'धीना' और 'स्टालिन' जैसी कई अन्य फिल्मों में काम कर चुके हैं।

उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 2008 में आमिर खान अभिनीत 'गजनी' थी, जो इसी नाम की उनकी तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक थी। उन्होंने विजय अभिनीत एक्शन थ्रिलर 'थुप्पकी' का निर्देशन किया। उनके खाते में कई अन्य फिल्में हैं, जिनमें अक्षय कुमार की 'हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' और विजय-स्टारर 'सरकार' शामिल हैं।

ईद के मौके पर धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार को किया याद, शेयर की तस्‍वीर

धर्मेंद्र, जूनियर एनटीआर, इमरान हाशमी और निम्रत कौर जैसी कई हस्तियों ने अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दीं। ईद के मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार के साथ एक मोनोक्रोम तस्‍वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "ईद मुबारक''। स्टार जूनियर एनटीआर ने दूसरों के लिए खुशी, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने लिखा, “ईद मुबारक, यह ईद आपके लिए खुशी, शांति और समृद्धि लाए।


अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के लिए कोरियोग्राफी करेंगी कृति महेश

घूमर', 'ढोलीडा' और 'गर्मी' जैसे गानों को कोरियोग्राफ करने वाली राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कृति महेश अनुपम खेर द्वारा निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में कोरियोग्राफी करेंगी। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा करते हुए कृति के बगल में पोज देते हुए एक फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, ''यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोरियोग्राफर कृति महेश मेरी निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के गानों की कोरियोग्राफी कर रही हैं।"

कोरियोग्राफर की प्रशंसा करते हुए अनुपम ने कहा, “वह अपनी संवेदनशीलता, कल्पनाशीलता और निश्चित रूप से अपनी प्रतिभा के साथ स्क्रीन पर जादू पैदा करती हैं। 'तन्वी द ग्रेट' का हिस्सा बनने के लिए कृति को धन्यवाद।'' अनुपम द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक एम.एम. कीरावनी और जापानी डीओपी केइको नकाहारा भी हैं।

अपना आभार व्यक्त करते हुए कृति ने कहा, "'तन्वी द ग्रेट' मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखती है। मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं अनुपम खेर की आभारी हूं। हम साथ मिलकर दर्शकों के लिए एक यादगार फिल्म देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

LSD 2 का नया गाना 'गुलाबी अंखियां' हुआ रिलीज, देखें इंटरनेट एरा के रोमांस की झलक

इंटरनेट के युग में, प्यार का तजुर्बा नये-नये रूपों में होता है। सोशल मीडिया की दुनिया काफी असर डालती है और इन्फ्लुएंसर्स नए ट्रेंड बनाकर जनरेशन में अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। वे बिना किसी शक व्यूअर्स को अपनी तरफ खींचते हैं और अपने साथ बनाए रखते हैं। लेकिन इस बात से बहुत लोग अनजान हैं कि किसी भी खूबसूरत और आकर्षक रील को बनाने के पीछे क्या-क्या मेहनत और प्लानिंग लगती है। रील बनाने के पीछे की मजेदार और एंटरटेनिंग दुनिया को सामने लाते हुए, लव सेक्स और धोखा 2 का बेहद रोमांटिक गाना "गुलाबी अंखियां" रिलीज़ किया गया है, जिसमें अभिनव सिंह और अनुषा शर्मा नज़र आ रहे हैं। 

लव सेक्स और धोखा 2 से गुलाबी अंखियां गाना रिलीज हो चुका है। यह पूरी तरह से एक रोमांटिक गाना है, जो एक इनफ्लाइंसर द्वारा वीडियो शूट करने के सभी एस्पेक्ट्स को दिखाता है। इस गाने में अभिनव सिंह और अनुषा शर्मा हैं। खास बात यह भी है कि अनुषा शर्मा इस गाने के साथ अपना डेब्यू कर रही हैं।


अंकिता-विक्की ने वैवाहिक जीवन के 6 साल पूरे होने का मनाया जश्न

अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने अपने वैवाहिक जीवन के छह साल पूरे कर लिए हैं। अंकिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की छठी सालगिरह के जश्न की कुछ झलकियां शेयर की। तस्वीरों में पति-पत्नी सफेद रंग में दिख रहे हैं। कैप्शन में लिखा, ''पिछली रात हमने वैवाहिक जीवन के छह साल पूरे होने का जश्न मनाया। हमें अभी भी यकीन नहीं है कि हम यहां कैसे पहुंचे, लेकिन हम इस तरह के प्यार को पसंद करते हैं।"

अंकिता 2010 में दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। 2016 में उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए। 2019 में उन्होंने कहा कि वह विक्की जैन के साथ रिश्ते में हैं। दोनों ने दिसंबर 2021 में शादी कर ली।

अंकिता और विक्की 'बिग बॉस 17' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। दोनों अब 'ला पिला दे शराब' नाम से एक म्यूजिक वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें अभिनेता सौरभ सचदेव भी हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia