बॉलीवुड के ‘किंग खान’ का 53वां जन्मदिन, बधाई देने वालों का लगा तांता

शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर तीन तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि गौरी को केक खिलाया, मन्नत के बाहर अपने फैंस से मिला, अब अपनी बेटी से मिल रहा हूं, सभी को इतना प्यार करने के लिए शुक्रिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई में देर रात शाहरुख खान के चाहने वालों का उनके घर के बाहर तांता लगा हुआ था। इस मौके पर शाहरुख घर की बालकनी में आए और उन्होंने फैंस की मन्‍नत पूरी की और उनका अभिवादन स्‍वीकार किया।

फैंस का अभिवादन स्वीकार करने के बाद शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें ट्वीट कीं। तीन तस्वीरों को ट्वीट करते हुए शाहरुख ने लिखा, “गौरी को केक खिलाया, मन्नत के बाहर अपने फैंस से मिला, अब अपनी बेटी से मिल रहा हूं, सभी को इतना प्यार करने के लिए शुक्रिया।”

एक तस्वीर में शाहरुख अपनी पत्नि गौरी खान को केक खिला रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में वे अपने घर के बाहर फैंस का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।

इस मौके पर शाहरुख खान को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शाहरुख के खास दोस्त करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट किया और शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शाहरुख खान को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “जन्मदिन मुबारक शाहरुख खान। ढ़ेर सारा प्यार और खुशियां साथ ही सम्मान। उम्मीद करता हूं कि जीरो ब्लॉकबस्टर साबित हो। फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए इंतजार नहीं होता।”

गायक मीका ने एक ट्वीट कर लिखा, “दिलों के राजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मेरे प्यारे बड़े भाई शाहरुख खान भगवान आपको ढ़ेर सारा प्यार और सफलता और अच्छी सेहत दें। आप शानदार में से एक हैं।”

शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत टीवी सीरियल से थी। 1988 में उन्होंने 'फौजी' सीरियल से टीवी चैनल में डेब्यू किया था। इसके बाद शाहरुख ने 'सर्कस', 'इडियट', 'उम्मीद', 'वाघले की दुनिया' जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया। कहा जाता है कि हेमा मालिनी की मदद से उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिली। उन्हें 'दिल आशना है' फिल्म में काम करना शुरू किया। लेकिन शाहरुख की डेब्यू फिल्म 'दीवाना' 1992 में रिलीज हुई। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई। इसमें उन्होंने एक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ काम किया था।

शाहरुख खान ने यश चोपड़ा के बैनरतले बनी फिल्म 'डर' और 'बाजीगर' में काम किया, जिसमें उनका किरदार निगेटिव रहा। शाहरुख ने 'डर' में साइको लवर और 'बाजीगर' में मर्डरर का रोल निभाया था। 'डर' फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट विलेन रोल का अवॉर्ड मिला।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia