Dunki Release: शाहरुख खान की 'डंकी' का जलवा, सिनेमाघरों में उमड़ा जनसैलाब, झूमते-नाचते नजर आए किंग खान के फैंस

मुंबई के आइकॉनिक सिंगल स्क्रीन थियेटर Gaiety Galaxy में इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो सुबह 5.55 बजे रखा गया। सोशल मीडिया पर थियेटर के बाहर के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म डंकी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। डंकी के फर्स्ट डे फर्स्ट शो में शाहरुख के फैंस का सैलाब उमड़ा। फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म लोगों की खूब पसंद आ रही है। सिनेमाघरों में फिल्म के पहले शो के साथ ही इसका रूझान भी आने लगा है। शाहरुख के फैंस सिनेमाघरों से ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। फैंस सिनेमाघरों में नाचते और झूमते नजर आए। जैसे ही पर्दे पर डंकी का लुट पुट गाना आया सिनमाघरों में शाहरुख के फैंस सीट पर खड़े होकर झूमने लगे। सिनेमाघरों में जश्न जैसा माहौल देखा गया।

मुंबई के आइकॉनिक सिंगल स्क्रीन थियेटर Gaiety Galaxy में इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो सुबह 5.55 बजे रखा गया। सोशल मीडिया पर थियेटर के बाहर के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में शाहरुख के फैंस ढोल-ताशे और पटाखों के साथ फिल्म की रिलीज का जश्न मनाते देखे जा सकते हैं।


फिल्म को लेकर दिल्ली में भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सुबह-सुबह सिनेमाघरों और सड़कों पर लोगों की भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने के लिए घर से निकले।

बीती रात यशराज स्टूडियोज में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां स्टारकास्ट समेत बाकी सेलेब्स भी नजर आए। साल 2023 में शाहरुख खान की यह तीसरी फिल्म रिलीज हुई है। इससे पहले शाहरुख की फिल्म पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। अब डंकी की बारी है। डंकी में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन इरानी लीड रोल में हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 21 Dec 2023, 9:36 AM