Shamshera: रणबीर कपूर और वाणी कपूर की 'शमशेरा' का टीजर हुआ रिलीज, फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान

यश राज फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो के माध्यम से घोषणा की गई कि " शमशेरा 22 जुलाई को रिलीज होगी। वाईआरएफ के 50 साल पूरे होने पर एक साथ बड़ी स्क्रीन पर दोनों के लिए जश्न मनाएं। ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

रणबीर कपूर स्टारर ‘शमशेरा’ फिल्म का नया टीजर सामने आया है। इसी के साथ इस फिल्म की रिलीज डेट भी रिलीज कर दी गई है। रणबीर कपूर और वाणी कपूर अभिनीत फिल्म 'शमशेरा' अब 22 जुलाई को रिलीज होगी। 'शमशेरा' पहले 18 मार्च को पर्दे पर आने वाली थी। यश राज फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो के माध्यम से घोषणा की गई कि " शमशेरा 22 जुलाई को रिलीज होगी। वाईआरएफ के 50 साल पूरे होने पर एक साथ बड़ी स्क्रीन पर दोनों के लिए जश्न मनाएं। ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।"

फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है और अभिनेता संजय दत्त ने खलनायक की भूमिका निभाई है। फिल्म के टीजर में सबसे पहले संजय दत्त दिखाए जाते हैं जो कि शमशेरा का इंट्रोडक्शन देते दिखते हैं। वहीं वाणी कपूर भी इस टीजर में नजर आती हैं और शमशेरा के बारे में बोलती हैं। इसके बाद का रणबीर कपूर भी अंधेरे में बैठे नजर आते हैं और शमशेरा के बारे में दर्शकों से गुफ्तगू करते हैं।

संजय दत्त फिल्म शमशेरा के बारे में कहते हैं- ‘ये कहानी है उसकी, जो कहता था कि गुलामी किसी की अच्छी नहीं होती- न गैरों की न ही अपनों की।’ इसके बाद वाणी कपू कहती हैं- ये कहानी है उसकी जिसे बाप की विरासत में आजादी का सपना मिला। इसके बाद रणबीर कपूर कहते हैं- ‘मगर आजादी तुम्हें कोई देता नहीं, आजादी छीनी जाती है। कर्म से डकैत, धर्म से आजाद’।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia