सिनेजीवन: माधुरी के आइकॉनिक सॉन्ग को सनी लियोनी ने किया रीमेक और सलमान ने अरिजीत के साथ 9 साल पुराना झगड़ा किया खत्म!

माधुरी की 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'याराना' का सुपरहिट गाना 'मेरा पिया घर आया' के रीक्रिएटेड वर्जन में अभिनेत्री सनी लियोनी नजर आएंगी और गायक अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से मुकालात की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

'मेरा पिया घर आया 2.0' के रीमेक में नया तड़़का लगाएंगी सनी लियोनी, टीचर जारी

माधुरी दीक्षित नेने की 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'याराना' का सुपरहिट गाना 'मेरा पिया घर आया' के रीक्रिएटेड वर्जन में अभिनेत्री सनी लियोनी नजर आएंगी। एक सूत्र ने पहले खुलासा किया था कि सनी एक प्रसिद्ध डांस नंबर को फिर से बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी, जिसे कभी माधुरी ने प्रस्तुत किया था। ट्रैक 'मेरा पिया घर आया 2.0' का टीजर गुरुवार को जारी किया गया और गाना 8 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। गाने को नीति मोहन ने गाया है।

कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने इस डांस नंबर को दोबारा बनाया, जिसमें अनु मलिक के सदाबहार संगीत के साथ माधुरी के कामुक आकर्षण का मिश्रण है, जो मूल रूप से प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। इस ट्रैक को मूल रूप से कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था और संगीत अनु मलिक ने दिया था।

9 साल पुराना झगड़ा खत्म करते हुए सलमान खान के घर पहुंचे अरिजीत सिंह

हाल ही में गायक अरिजीत सिंह को मुंबई के बांद्रा इलाके में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के परिसर में देखा गया। गायक को एमपीवी में बैठकर सलमान के घर जाते हुए देेखा गया। सलमान के एक फैन ने यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया। लगभग एक दशक पहले एक पुरस्कार समारोह में गायक और अभिनेता के बीच झगड़ा हो गया था, उस पुरस्कार समारोह के होस्ट सलमान खान थे। अरिजीत ने 'आशिकी 2' एल्बम में अपनी आवाज के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का पुरस्कार जीता था। समारोह में सर्वश्रेष्ठ गायक की घोषणा हुई, लेकिन, अरिजीत मंच पर देर से पहुंचे और सलमान ने उनका मजाक उड़ाया, जिस पर अरिजीत ने लापरवाही से जवाब दिया, "सर, आप लोग इतनी देर कर देते हैं।" यह 'तेरे नाम' अभिनेता को पसंद नहीं आया और तभी दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए।

इसके बाद अरिजीत ने सलमान से कई बार टेक्स्ट करके माफी मांगी क्योंकि उनकी दो फिल्में चली गई थीं। उन्हें 'बजरंगी भाईजान' में मौका नहीं दिया गया। सुल्तान में उनके 'जग घूमेया' संस्करण को राहत फतेह अली खान को दे दिया गया। बाद में अरिजीत ने 2016 में फेसबुक पर सलमान से रिश्ता सुधारने के लिए सार्वजनिक माफी मांगी, लेकिन जल्द ही इसे हटा लिया और तब से वह चुप हैं। अरिजीत शायद हिंदी फिल्म उद्योग के एकमात्र कलाकार हैं, जिनके सलमान के साथ अच्छे संबंध नहीं होने के बावजूद उनके करियर को कोई नुकसान नहीं हुआ। अरिजीत को सलमान के घर पर देखे जाने से ऐसा लगता है कि दोनों ने नौ साल बाद झगड़े को खत्म कर लिया है। संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती की मध्यस्थता में एक सहयोग की संभावना है, जो सलमान की अगली फिल्म 'टाइगर 3' के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं। प्रीतम लगभग 20 वर्षों से अरिजीत के गुरु हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

आयुष शर्मा ने बॉलीवुड में पूरे किए 5 साल, अपनी पहली फिल्म को किया याद

अभिनेता आयुष शर्मा ने हिंदी सिनेमा में अपने पांच साल पूरे कर लिए हैं। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत फिल्‍म 'लवयात्री' से की थी अभिनेता आयुष शर्मा ने कहा कि पहली बार काम करने की भावना के करीब कुछ भी नहीं है आयुष ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से कुछ क्षणों का एक वीडियो साझा किया, जो 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें वरीना हुसैन भी थी। उन्होंने लिखा, “मैंने आज इंडस्ट्री में पांच साल पूरे कर लिए हैं, 5 अक्टूबर 2018 को लवयात्री रिलीज हुई और वाह क्या यात्रा रही है। किसी ने सच ही कहा है कि आपकी पहली फिल्म हमेशा खास होती है, हिट और फ्लॉप तो होते रहेंगे, लेकिन पहली फिल्म में काम करने की भावना के करीब कुछ भी नहीं है।''

आयुष ने पहली बार कैमरे का सामना करने से लेकर फ्लैट फुट पर गरबा नृत्य करने सहित कई क्षणों को याद किया। उन्‍होंंने लिखा, ''पहली बार कैमरे का सामना करने से लेकर शुक्रवार को थिएटर से पहली प्रतिक्रिया का इंतजार करने की घबराहट, इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। एक फ्लैट फुट डांसर होने से लेकर अद्भुत वैभवी मर्चेंट से सीखने और पहली बार गरबा करने तक।''

इसके बाद अभिनेता ने नए कलाकारों पर भरोसा करने के लिए अपने सुपरस्टार बहनोई सलमान खान को धन्यवाद दिया। इसके बाद अभिनेता ने 'लवयात्री' को पसंद करने के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia