सिनेजीवन: टाइगर श्रॉफ ने अपने नए प्रोजेक्ट का किया ऐलान और पूनम पांडे हुई गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। बागी एक्टर टाइगर श्रॉफ ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि वह जल्द ही एक्शन थ्रिलर फिल्म गणपत में नजर आएंगे और गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में अभिनेत्री पूनम पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

पवन नौटियाल @pawanautiyal

google_preferred_badge

टाइगर श्रॉफ की नई धमाका 'गणपत' का ऐलान

टाइगर श्रॉफ ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। बागी एक्टर टाइगर श्रॉफ ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि वह जल्द ही एक्शन थ्रिलर फिल्म गणपत में नजर आएंगे। फिल्म-निर्माताओं ने गणपत पार्ट 1 फिल्म का ऐलान करते हुए धमाकेदार टीजर भी रिलीज किया है जिसे देख आपको फिल्म देखने की उत्सुकता बढ़ जाएगी। गणपत पार्ट 1 फिल्म के ऐलान के साथ ही बताया गया कि फिल्म को विकास बहल लेकर आ रहे हैं। जिसे विषु भगनानी, विकास बहल, दीपशिखा देशमुख और जेकी भगनानी प्रड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग 2021 में शुरू हो जाएगी और फिल्म 2022 तक फ्लोर पर आ जाएगी।

अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में पूनम पांडे गिरफ्तार

गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में अभिनेत्री पूनम पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें, बीते दिनों पूनम पांडे पति सैम बॉम्बे के साथ गोवा में थीं। जहां उन्होंने सरकारी संपत्ति पर अश्लील वीडियो शूट किया था। गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूनम पर आरोप है कि उन्होंने गोवा के  Chapoli Dam में अश्लील वीडियो शूट करवाया था। उक्त मामले में दो पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

छेड़छाड़ का केस दर्ज होने के बाद विजय राज की शेरनी फिल्म से छुट्टी

विद्या बालन स्टारर फिल्म शेरनी के निर्माताओं का खर्चा बढ़ गया है। दरअसल, फिल्म में अभिनेता विजय राज की अहम भूमिका थी। उनको लेकर मध्य प्रदेश के बालाघाट में कुछ सीन भी फिल्मा लिए गए थे, लेकिन बीते दिनों छेड़छाड़ का केस दर्ज होने के बाद विजय राज का फिल्म से निकाल दिया गया है। उनके स्थान पर नए कलाकार की तलाश हो रही है और सभी सीन दोबारा फिल्माएं जाएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

8 साल छोटे बाॅयफ्रेंड संग इस एक्ट्रेस ने की सगाई

अदाकारा गौहर खान ने बृहस्पतिवार को डांसर जैद दरबार से अपनी सगाई की घोषणा की. गौहर ने इंस्टाग्राम पर जैद के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए इसकी घोषणा की. तस्वीर में दोनों ने हाथ में गुब्बारे ले रखे थे, जिन पर लिखा था, ‘‘ उसने (गौहर ने) हां कह दिया है’’। तस्वीर साझा करते हुए गौहर ने अंगूठी की एक ‘इमोजी’ भी साझा की। गौहर खान ‘इशकजादे’, ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

'इट्स माय लाइफ' बड़े पर्दे की बजाय टेलीविजन पर होगी रिलीज

पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित ड्रामा 'इट्स माई लाइफ' थिएटर में रिलीज नहीं होगी बल्कि टेलीविजन पर रिलीज होगी। इस फिल्म में नाना पाटेकर, हरमन बावेजा और जेनेलिया डिसूजा हैं। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2006 की तेलुगु हिट बोम्मारिलु की रीमेक है और इसके 29 नवंबर को छोटे परदे पर रिलीज होने की उम्मीद है। बज्मी ने कहा, "जब भी मैं कोई स्क्रिप्ट देखता हूं खुद को दर्शकों की जगह रखकर देखता हूं कि यह मनोरंजक है या नहीं। हंसी, ड्रामा, रोमांस और एक शानदार स्टार कास्ट इसमें है या नहीं। इस नजरिये से देखने के बाद मेरा दावा है कि 'इट्स माय लाइफ' एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट पैकेज है। मुझे यकीन है कि इसकी टीवी रिलीज सबका मूड बना देगी। खास करके ऐसे समय के लिए तो यह परफेक्ट है।"

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia