वीडियो: जब सलमान के साथ IIFA समारोह में घुसा कुत्ता, उछल कर भागे क्रू मेंबर्स

मुंबई में IFFA अवार्ड समारोह के दौरान ग्रीन कारपेट पर सलमान खान एंट्री करने के बाद जैसे ही अंदर की ओर बढ़े तो एक कुत्ता भी उनकी पीछे-पीछे चल दिया। कुत्ते को देखकर क्रू मेंबर्स ने हरकत में आते हुए उसे बाहर भगाया।

फोटो: सोशल मीडिया
i

बुधवार को मुंबई में आयोजित IIFA अवार्ड समारोह के दौरान ग्रीन कारपेट पर सलमान खान, दीपिका पादुकोण और अलिया भट्ट समेत कई बड़े सेलेबस ने अपना जलवा दिखाया। समारोह के दौरान जब सलमान खान की एंट्री हुई तो उनके जाते ही ग्रीन कारपेट पर एक अजीब वाकिया हुआ। दरसल सलमान के अंदर जाते ही एक कुत्ता भी उनके पीछे पीछे अन्दर घुस आया। हालांकि कुत्ते को अंदर नहीं घुसने दिया गया। सोशल मीडिया पर यह फनी मोमेंट काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो में देख जा सकता है कि ग्रीन कारपेट पर सलमान कमाल की एंट्री करने के बाद जैसे ही अंदर की ओर बढ़े तो एक कुत्ता भी उनकी पीछे-पीछे चल दिया। कुत्ते को देखकर क्रू मेंबर्स ने हरकत में आते हुए उसे बाहर भगाया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग खूब मज़े ले रहे हैं। कोई कह रहा है हर कुत्ते का दिन आता है तो कई लोग कुत्ते की स्मार्टनेस की तारीफ कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए