सिनेजीवन: सैंडलवुड ड्रग्स केस में विवेक ओबेरॉय का साला गिरफ्तार और 'पागल नहीं होना' में जल्द नजर आएंगे सोनू सूद

सैंडलवुड ड्रग्स मामले में एक्टर विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और सोनू एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। जिसका पोस्टर एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जो काफी पसंद किया जा रहा है।

फोटो: @SonuSood
फोटो: @SonuSood
user

नवजीवन डेस्क

सैंडलवुड ड्रग्स केस: विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा गिरफ्तार

सैंडलवुड ड्रग्स मामले में एक नया मोड सामने आया है। एक्टर विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा सोमवार रात पुलिस के शिकंजे में आ गए हैं। बेंगलुरु पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा ने आदित्य अल्वा को गिरफ्तार कर लिया है, जो सैंडलवुड ड्रग्स मामले नाम सामने आने के बाद पिछले 4 महीनों से फरार था। संयुक्त पुलिस कमिश्नर संदीप पाटिल संदीप पाटिल ने मीडिया को बताया, आदित्य अल्वा, जो चार महीने से अधिक समय से फरार था। सोमवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हम उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार ऑपरेशन में शामिल थे। हमें एक टिप मिली कि वह चेन्नई में है, जिसके बाद टीम ने उस पर शिकंजा कसा और उसे गिरफ्तार कर लिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

म्यूजिक वीडियो 'पागल नहीं होना' में नजर आएंगे सोनू सूद

एक्टर सोनू सूद अपने नेक कामों की वजह से तो लोगों के लिए मसीहा बने ही हुए हैं। अब सोनू फैंस के लिए एक और सौगात लेकर आ रहे हैं। सोनू एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। जिसका पोस्टर एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जो काफी पसंद किया जा रहा है। सोनू म्यूजिक वीडियो 'पागल नहीं होना' में नजर आने वाले हैं। ये गाना सेना के जवानों को समर्पित है। सोनू ने म्यूजिक वीडियो के बारे में बात करते हुए कहा- 'जब मैंने इस गीत के विचार को सुना तो मुझे ज्यादा सोचना नहीं पड़ा। 'पागल नहीं होना' गीत सेना के सभी जवानों और उनकी प्रेमिका और पत्नियों के लिए बनाया गया है। इस गीत के बोल आपके दिल को छू लेंगे और सुनंदा शर्मा ने इस गाने को बहुत खूबसूरती से गाया भी है।' फैंस म्यूजिक वीडियो के पोस्टर को खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस बेसब्री से इस म्यूजिक वीडियो का इंतजार कर रहे हैं। सोनू का यह म्यूजिक वीडियो 15 जनवरी को रिलीज हो रहा है।

कोरोना की चपेट में आए करण सिंह ग्रोवर!

खबर है कि एक्टर करण सिंह ग्रोवर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। करण इन दिनों सर्बिया में अपनी वेब सीरीज कुबूल है 2.0 की शूटिंग कर रहे हैं। करण ने 3 दिसंबर को वेब सीरीज शूटिंग के लिए टीम के साथ सर्बिया के लिए उड़ान भरी थी और 28 दिसंबर को उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। तब से अब तक वह आइसोलेशन में हैं। वैसे करण के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ना तो करण ने दी है और ना ही बिपाशा ने इसके बारे में बताया है। बताया जा रहा है करण सिंह ग्रोवर 29 दिसंबर को क्रू के साथ वापस आने वाले थे लेकिन भारत आने से पहले कोविड टेस्ट करवाना जरुरी था।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images

इरफान खान के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू!

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें शेयर करते रहते हैं। इरफान की फिल्मों से लेकर उनके खास पलों को फैंस के साथ बांटते हैं। हाल ही में एक फैन ने बाबिल से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू को लेकर सवाल किया, साथ ही पूछा कि वो बॉलीवुड और हॉलीवुड में किसे चुनना पसंद करेंगे! सोमवार को बाबिल खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक किताब की तस्वीर साझा की है। इस किताब पर इरफान खान का दिया हुआ ऑटोग्राफ नजर आ रहा है.. और किताब का नाम है- Actors On Acting.. इस पर इरफान की हेंडराइटिंग में लिखा है, 'इरफान, द नेमसेक के लिए न्यू यॉर्क में'। इसी पोस्ट पर एक यूजर ने बाबिल से पूछा कि वह अभिनय के मैदान पर कब उतरने वाले हैं। इस पर बाबिल ने जवाब दिया, "मैं पहले से ही एक्टिंग के फील्ड में हूं, सवाल यह है कि मैं फिल्मों में कब दिखाई दूंगा.. तो एक बार मैं मई में ग्रैजुएट हो जाऊं, उसके बाद मैं आने वाले ऑफर्स को देखूंगा।"

फोटो: IANS
फोटो: IANS

अपर्णा एस. होसिंग ने 'कानभट्ट' का पोस्टर रिलीज किया

बॉलीवुड फिल्म निर्माता अपर्णा एस. होसिंग अपनी पहली फिल्म 'कानभट्ट' के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। फिल्म निर्माता ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म के पेचीदा फस्र्ट लुक का खुलासा किया। इसके चमकीले रंग के पोस्टर में अभिनेत्री भावना शिंदे को दिखाया गया है। इन्हें गंगा नदी के किनारे मंदिर के सामने पुजारी के रूप में खड़ी दिखाया गया है। फिल्म में एक युवा लड़के की कहानी बताई गई है, जिसमें उसके सपने और इच्छा के बारे में दिखाया गया है। लेकिन नियति उसके लिए कुछ और करती है और वह अलग रास्ते पर चला जाता है। कहानी में वेद और विज्ञान के बीच के संबंधों को भी दर्शाया गया है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */