सिनेजीवन: प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए क्यों बनीं मां? खुल गया राज और स्टाफ से चप्पल उठवाने पर ट्रोल हुईं सोनम

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी के जरिए मां बनने पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने स्टाफ हुईं से चप्पल उठवाने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए क्यों बनीं मां? खुद ही खोला राज

सिनेजीवन: प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए क्यों बनीं मां? खुल गया राज और स्टाफ से चप्पल उठवाने पर ट्रोल हुईं सोनम
Admin

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी के जरिए मां बनने पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। बीते साल जवनरी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने थे, जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा था। लेकिन सरोगेसी का सहारा लेने के लिए प्रियंका चोपड़ा न केवल ट्रोल हुई थीं, बल्कि उन्हें 'किराए की कोख' जैसे ताने भी मिले थे। बेटी के एक साल के होने के बाद अब अभिनेत्री ने इस बात से पर्दा उठाया है। उहोंने बताया कि मां बनने के लिए सरोगेसी का सहारा उन्होंने क्यों लिया।

प्रियंका चोपड़ा ने वोग को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी में परेशानी आ रही थी, जिसके बाद उन्होंने सरोगेसी का सहारा लेने का फैसला किया। प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में कहा, "मुझे कुछ मेडिकल परेशानियां थीं। यह एक जरूरी कदम था और मैं इस बात के लिए आभारी हूं कि यह कदम मैं उठा सकती थी। हमारी सरोगेट भी बेहद प्यारी थीं। वह दयालू हैं, मजाकियां हैं और उन्होंने हमारे इस तोहफे का छह महीने तक बेहद अच्छे से ख्याल रखा।"

सोनम कपूर ने स्टाफ से उठवाई अपनी चप्पल, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

सिनेजीवन: प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए क्यों बनीं मां? खुल गया राज और स्टाफ से चप्पल उठवाने पर ट्रोल हुईं सोनम

अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रही हैं। बेटे वायु के जन्म के बाद सोनम परफेक्ट फिगर पाने के लिए पसीना बहा रही हैं। इस बीच सोनम अपने स्टाफ से चप्पल उठवाने को लेकर निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में सोनम को मुंबई के एक योगा सेंटर के बाहर स्पॉट किया गया, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स सोनम कपूर को उनकी चप्पल पहनाता नजर आ रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का एक्ट्रेस पर गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद वीडियो को भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया है।

एक यूजर ने लिखा, "ठाठ हैं भाई, चप्पल पहनने के लिए भी कोई रखा है, वाह!" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "यह बहुत निराशाजनक है कि वह अपनी चप्पलों के पास भी खुद नहीं जा सकती और इसके लिए उन्होंने किसी दूसरे इंसान को कहा। इतना अमीर होना भी बेकार है।" एक यूजर ने तो सोनम को नेपोटिज्म की उपज ही बता दिया।


रवीना टंडन की बेटी राशा डेब्यू के लिए तैयार, इस फिल्म में आएंगी नजर!

सिनेजीवन: प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए क्यों बनीं मां? खुल गया राज और स्टाफ से चप्पल उठवाने पर ट्रोल हुईं सोनम

अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार है। खबरों के मुताबिक, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। 17 साल की राशा अपनी मां रवीना की कदमों पर चलने की तैयारी कर रही हैं। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू किया है और कथित तौर वह इस फिल्म से रवीना टंडन और अनिल थडानी की बेटी राशा को लॉन्च करने वाले हैं।

इस अनाम फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि ये एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी और इसमें अजय देवगन महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। वहीं, इस फिल्म से अजय देवगन के भतीजे अमान देवगन भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में अजय देवगन का ऐसा अवतार देखने को मिलेगा जो पहले कभी नहीं देखा होगा और उनके लिए स्पेशल लुक डिजाइन किया गया है।

रणबीर-श्रद्धा की 'तू झूठी मैं मक्कार' का इस दीन रिलीज होगा ट्रेलर

सिनेजीवन: प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए क्यों बनीं मां? खुल गया राज और स्टाफ से चप्पल उठवाने पर ट्रोल हुईं सोनम

अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिन पहले ही यह खबरे सामने आई थी कि जल्द ही इस मूवी का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इस बीच ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। रणबीर कपूर की इस फिल्म का ट्रेलर 23 जनवरी को 1 बजे रिलीज हो जाएगा। इससे पहले डायरेक्टर लव रंजन ने फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का टाइटल प्रोमो रिलीज किया था। लोगों ने प्रोमो को काफी पसंद किया था। अब फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इससे पहले फिल्म को लेकर ये खबर आई थी कि इसका ट्रेलर पठान के साथ रिलीज किया जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */