तीसरा टी20 : इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, टीम इंडिया में 4 बदलाव

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में रविवार को तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोश बटलर ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

फोटो: सोशल मीडिया
i

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में रविवार को तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोश बटलर ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से जीतकर अजेय बढ़त बना ली है। दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, आवेश खान, उमरान मलिक और रवि बिश्नोई।

इंग्लैंड टीम : जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मलान, फिलिप साल्ट, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोईन अली, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, रीस टॉपली और रिचर्ड ग्लीसन।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए