Asian Games 2026: गोल्ड मेडल मैच में भारत ने पाक के सामने रखा 212 रनों का लक्ष्य, तिलक-अभिषेक ने जड़े तूफानी अर्धशतक
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। गोल्ड मेडल के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पाकिस्तान के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखा है।

i
भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के फाइनल में छह विकेट पर 211 रन बनाए हैं। यह टी20 में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल है। भारत ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2012 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 192 रन बानए थे।
भारत ने उस पिच पर इतना बड़ा स्कोर खड़ा किया है, जहां स्पिनर्स को खूब मदद मिलती है। ऐसे में पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए यह आसान नहीं रहने वाला है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाए। अभिषेक ने 28 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक ने 22 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
