IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स पर BCCI की बड़ी कार्रवाई, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को मिली सजा

आईपीएल की धीमी ओवर गति से जुड़ी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम (चेन्नई सुपर किंग्स) का यह इस सत्र का दूसरा अपराध था, इसलिए गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

पीटीआई (भाषा)

google_preferred_badge

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

गुजरात टाइटन्स ने गुरुवार को यहां खेले गए अपने अंतिम लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स पर 89 रन की शानदार जीत के साथ आईपीएल प्लेऑफ में शीर्ष दो में जगह पक्की कर ली।

इस हार के साथ ही पांच बार की चैंपियन टीम सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की रही सही उम्मीद भी समाप्त हो गई।

आईपीएल ने शुक्रवार को बयान में कहा, ‘‘आईपीएल की धीमी ओवर गति से जुड़ी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम (चेन्नई सुपर किंग्स) का यह इस सत्र का दूसरा अपराध था, इसलिए गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’

इसके अलावा इंपैक्ट प्लेयर सहित अंतिम एकादश में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर छह लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया गया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia