CWC2023: वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत, श्रीलंका को 302 रन से रौंद सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
पहले भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। फिर उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी अपना जादू बिखेरा और शुरुआत में ही श्रीलंका की बैटिंग लाइन की कमर तोड़ दी। भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई टीम ने एक तरह से सरेंडर कर दिया।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज खेले गए विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रन से रौंदकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारत के 257 रन के जवाब में पूरी श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई। यह विश्व कप के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचन वाली पहली टीम बन गई है।
भारत ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में श्रीलंका को जीत के लिए 358 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 19.4 ओवर में 55 रन पर सिमट गई और भारत ने 302 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। यह भारत की वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। साथ ही वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की बादशाहत श्रीलंका के खिलाफ कायम रही। पहले भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। फिर उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी अपना जादू बिखेरा और शुरुआत में ही श्रीलंका की बैटिंग लाइन की कमर तोड़ दी। खासकर मोहम्मद शमी की गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई टीम ने एक तरह से सरेंडर कर दिया और 55 रन पर आलआउट हो गई। शमी ने 5 विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी।
इससे पहले भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 357 रन बनाए। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 19.4 ओवर में 55 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए और अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा। मोहम्मद सिराज ने भी 3 विकेट चटकाए। जबकि, जसप्रीत बुमराह और जडेजा को 1-1 विकेट मिला।
वहीं भारतीय पारी में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (92), स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (88) और मध्य क्रम के श्रेयस अय्यर (82) शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन करने के बावजूद अपने-अपने शतक से चूक गए। लेकिन, भारत ने उनकी बेहतरीन पारियों से श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट पर 357 रन का मजबूत स्कोर बनाया।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia