रोहित-विराट को बाहर करने पर प्रशंसक भड़के, पूछा- ऐसे में कैसे जीतेंगे क्रिकेट विश्‍व कप

एक यूजर ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम में रखने के लिए बीसीसीआई पर ब्रॉडकास्टर्स का दबाव था। यूजर ने लिखा कि ब्रॉडकास्टर्स प्रोमो में क्या डालेंगे फिर, ऐड वालों को कैसे कन्विंस करेंगे।

रोहित-विराट को बाहर करने पर प्रशंसक भड़के
i
user

नवजीवन डेस्क

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों के लिए आराम' दिए जाने के बाद प्रशंसकों ने भारी नाराजगी जताई है। क्रिकेट फैंस ने रोहितऔर विराट को प्लेइंग-11 से बाहर रखने के फैसले पर बीसीसीआई और टीम प्रबंधन की जमकर आलोचना की।

इतना ही नहीं, प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए, और भारतीय बोर्ड और कोच से पूछा कि जब रोहित और कोहली को आराम ही दिया जाना था तो वनडे सीरीज़ में उनका नाम क्यों शामिल किया गया। हालांकि, एक यूजर ने कहा कि कोहली और रोहित को टीम में रखने के लिए बीसीसीआई पर ब्रॉडकास्टर्स का दबाव था। यूजर ने लिखा, "अरे... ब्रॉडकास्टर्स प्रोमो में क्या डालेंगे फिर.. ऐड वालों को कैसे कन्विंस करेंगे।"


एक यूजर ने लिखा, "दिलचस्प बात यह है कि इस साल हमारे सामने आईसीसी वनडे विश्‍व कप है और हमारे मुख्य खिलाड़ी उससे पहले आराम कर रहे हैं और वनडे नहीं खेल रहे हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "अगर रोहित या विराट को वनडे सीरीज में नहीं खेलना है तो उन्हें ले जाने का कोई मतलब नहीं है।"

इस बीच, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने मंगलवार को ब्रायन लारा स्टेडियम में तीसरे वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक पांड्या एक बार फिर भारत की कमान संभालेंगे। टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए गए हैं, जिसमें अक्षर पटेल और उमरान मलिक की जगह ऋतुराज गायकवाड़ और जयदेव उनादकट शामिल हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia