IND vs WI : दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को दिया बल्लेबाजी का न्योता, टीम इंडिया में एक बदलाव

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे 3 वनडे मैचों के सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।

फोटो: IANS
i

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे 3 वनडे मैचों के सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ है। उपकप्तान केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है। उन्हें ईशान किशन की जगह टीम में शामिल किया गया है। पहला वनडे जीतकर भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, भारत यह मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा, जबकि वेस्टइंडीज की टीम यह मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी करना चाहेगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज टीम : ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), डैरेन ब्रावो, शमरह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), ऑडियन स्मिथ, जेसन होल्डर, फैबियन एलन, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ और केमार रोच।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 09 Feb 2022, 1:14 PM