भारत ने दर्ज की विशाल जीत, मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत ने विशाल जीत दर्ज की है। भारत ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से हरा दिया। इस तरह से भारत ने टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर लिया।

फोटो : @BCCI
i

न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराकर भारत ने टेस्ट मैच में विशाल जीत दर्ज की है। मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हासिल यह जीत रनों के हिसाब से टेस्ट मैचों में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 540 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए पूरी कीवी टीम 167 रनों पर ढेर हो गई

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए