आईपीएल 2026: आरआर ने दूसरे क्वालीफायर में जीटी के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला
आरआर एलिमिनेटर में एसआरएच को हराकर दूसरे क्वालीफायर में पहुंची है, जबकि जीटी को पहले क्वालीफायर में आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में जीतने वाली टीम रविवार को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी।

आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। आज के मैच में जो जीतेगा वो फाइनल में पहुंचेगा।
टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्ताल पराग ने कहा, "हम पहले बैटिंग करेंगे। विकेट लगभग वैसा ही है, लेकिन मुझे लगता है कि आखिर में यह धीमा हो जाता है और हमारे पास इसके लिए गेंदबाज मौजूद हैं। हमें बस 40 ओवर तक बेहतर क्रिकेट खेलने की जरूरत है, जो टीम सबसे अच्छा खेलेगी, वही जीतेगी। टीम में बदलाव नहीं है।"
वहीं, जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम भी पहले बल्लेबाजी ही करते। इस विकेट पर पहले ही 40 ओवर का खेल हो चुका है और अब इसका मिजाज बदलने वाला नहीं है। हमारे लिए सब कुछ दांव पर लगा है। अभी नहीं तो कभी नहीं वाली स्थिति है। साई किशोर टीम में वापस आए हैं। यह एकमात्र बदलाव है।"
आरआर एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को हराकर दूसरे क्वालीफायर में पहुंची है, जबकि जीटी को पहले क्वालीफायर में आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में जीतने वाली टीम रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ फाइनल खेलेगी। लीग चरण के दो मैचों में पहला मैच आरआर ने 6 विकेट से जीता था, जबकि जीटी ने दूसरा मैच 77 रन से जीता था।
इस मैच के लिए आरआर प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
जीटी प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
