IPL Auction: RR ने पावेल को 7.40 करोड़ में खरीदा, SRH के हुए हेड, अबतक इन खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार

पावेल पहले खिलाडी हैं जिन पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ था। आखिर में राजस्थान ने पावेल को 7.40 करोड़ में खरीद लिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

आईपीएल 2024 नीलामी शुरू हो गई है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हो रहा है। कोका-कोला एरिना में आयोजित इस मिनी नीलामी में 332 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है। नीलामी की शुरूआत वेस्टइंडीज के टी20 टीम के कप्तान रोवमन पावेल से हुई। पावेल पहले खिलाडी हैं जिन पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ था। आखिर में राजस्थान ने पावेल को 7.40 करोड़ में खरीद लिया।

वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक बेस प्राइस 2 करोड़ के साथ उतरे थे। उनके लिए पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई। आखिर में ब्रूक को चार करोड़ में दिल्ली ने अपने साथ जोड़ा है। ब्रूक को पिछली नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में खरीदा था लेकिन इस बार रिलीज कर दिया था।

उधर, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड का बेस प्राइस दो करोड़ था। उनकी बोली 6 करोड़ के पार गई औऱ आखिर में हैदराबाद ने 6.80 करोड़ में उन्हें अपने नाम कर लिया।

पहले राउंड में इन खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो को किसी ने नहीं खरीदा है। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ थी। रूसो को पहले राउंड में तो खरीदार नहीं मिला है लेकिन उन्हें बाद में भी खरीदा जा सकता है।

भारत के टेस्ट मैच में तिहरा शतक जमाने वाले करुण नायर को कोई खरीदार नहीं मिला। उनकी बेस प्राइस 50 लाख थी।

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को कोई खरीदार नहीं मिला। वह दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ उतरे थे। पहले राउंड में जो खिलाड़ी नहीं बिकते हैं उनको बाद में भी खरीदा जा सकता है।

करुणा नायर के बाद पहले सेट में दूसरे भारतीय मनीष पांडे को खरीदार नहीं मिला। मनीष आईपीएल में शतक जमाने वाले पहले भारतीय हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia