IPL2024: राजस्थान की लखनऊ पर 'सुपर' जीत, कप्तान सैमसन के आतिशी अर्धशतक ने दिलाई बढ़त

लखनऊ की पारी के 14वें ओवर तक खेल लखनऊ के नियंत्रण में था। लेकिन इसके बाद सैमसन संदीप शर्मा को पर लेकर आए और राहुल का विकेट गिरने के बाद लखनऊ की रफ्तार धीमी पड़ गई। पूरन ने अर्धशतक बनाया और राहुल ने भी कप्तानी पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

सैमसन के आतिशी अर्धशतक से राजस्थान की लखनऊ पर 'सुपर' जीत
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

आईपीएल मुकाबले में रविवार को कप्तान संजू सैमसन की 52 गेंदों पर नाबाद 82 रन की तूफानी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से पराजित कर दिया। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 193 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट पर 173 रन पर रोक दिया।

मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जोस बटलर 11 रन और यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन ने रियान पराग (43) के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 रन की मजबूत साझेदारी की। पराग ने 29 गेंदों की अपनी पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए। सैमसन ने एक छोर संभाले रखते हुए राजस्थान की पारी को आगे बढ़ाए रखा।


संजू सैमसन ने ध्रुव जुरेल (नाबाद 20) के साथ पांचवे विकेट के लिए 43 रन की अविजित साझेदारी की। सैमसन ने अपनी आतिशी पारी में तीन चौके और छह गगनचुंबी छक्के लगाए। जुरेल ने 12 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाया। लखनऊ की तरफ से नवीन उल हक 41 रन पर 2 विकेट लेकर सबसे सफल रहे, जबकि मोहसिन खान और रवि विश्नोई को 1-1 विकेट मिला।

लखनऊ की पारी के 14वें ओवर तक खेल लखनऊ के नियंत्रण में था। लेकिन इसके बाद संदीप शर्मा को संजू सैमसन आक्रमण पर लेकर आए और राहुल का विकेट गिरने के बाद लखनऊ की रफ्तार धीमी पड़ गई। स्टोइनिस अभी भी बचे हुए थे, लेकिन अश्विन ने उन्हें 18वें ओवर में पवेलियन लौटा दिया। पूरन ने अर्धशतक बनाया और नाबाद रहे, राहुल ने भी कप्तानी पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।


लखनऊ की टीम जीत से 20 रन दूर रह गई। केएल राहुल ने 58 और निकोलस पूरन ने 41 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाये। पूरन ने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए लेकिन अंतिम ओवर में वह बॉउंड्री नहीं मार पाए जब लखनऊ को सबसे ज्यादा जरूरत थी। आवेश खान ने सधा हुआ ओवर डालकर राजस्थान की जीत सुनिश्चित की।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia