टीम इंडिया में चयन पर बोले कृष्णा- ये सपना सच होने जैसा है, क्रुणाल पांड्या का भी आया रिएक्शन
बीसीसीआई ने इंग्लैंड के साथ 23 मार्च से खेले जाने वाले वनडे सीरीज के लिए शुक्रवार को टीम इंडिया का ऐलान किया गया। बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और आलराउंडर क्रुणाल पांडया को पहली बार भारत की वनडे टीम में मौका दिया गया है।

बीसीसीआई ने इंग्लैंड के साथ 23 मार्च से खेले जाने वाले वनडे सीरीज के लिए शुक्रवार को टीम इंडिया का ऐलान किया गया। बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और आलराउंडर क्रुणाल पांडया को पहली बार भारत की वनडे टीम में मौका दिया गया है। अपने चयन पर क्रुणाल पांडया ने कहा है कि एक बार फिर से अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाना, उनके लिए गर्व की बात है।
क्रुणाल ने टिवटर पर लिखा, "बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं और आभारी हूं कि एक बार फिर से मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।"
उनके अलावा तेज गेंदबाज एम प्रसिद्ध कृष्णा को भी इंग्लैंड के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है।
कृष्णा ने टिवटर पर कहा, "जब आप अपने देश के लिए खेलने के लिए पहली बार चुने जाने तो यह सपना लगता है। यह एक सपने के सच होने जैसा है। मैं अपनी भूमिका निभाने और टीम की सफलता में योगदान देने को लेकर उत्साहित हूं। बीसीसीआई का धन्यवाद। शुरू करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।"
25 साल के कृष्णा घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं। उन्होंने हाल ही में विजय हजार ट्रॉफी और मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। कृष्णा आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हैं।
भारत को इंग्लैंड के साथ 23 से 28 मार्च तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। सीरीज के तीनों मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला जाना है। दोनों टीमें फिलहाल इसी स्टेडियम में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 19 Mar 2021, 5:28 PM
