मुंबई में सुरेश रैना-गुरु रंधावा समेत ये सितारे गिरफ्तार, कोरोना नियमों को उल्लंघन करने का आरोप

महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना समेत कई सेलिब्रिटीज पर केस दर्ज किया गया है। इन सभी पर नियमों का उल्लंघन कर पार्टी करने का आरोप है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना समेत कई सेलिब्रिटीज पर केस दर्ज किया गया है। इन सभी पर नियमों का उल्लंघन कर पार्टी करने का आरोप है। खबरों के मुताबिक मुंबई के एक क्लब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा समेत अन्य लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही सुरेश रैना और गुरु रंधावा को बेल मिल गई थी। पार्टी में कुछ महिलाएं भी थी, जिन्हें गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में बेल पर छोड़ दिया गया।

आजतक की खबर के मुताबिक मुंबई में एयरपोर्ट के पास मौजूद JW मैरियट होटल के क्लब में ये पार्टी चल रही थी, जिसमें कोरोना नियमों का उल्लंघन हुआ था। इन सभी के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई है। मुंबई ने क्लब से 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें सुरेश रैना और गुरु रंधावा भी थे। जानकारी के मुताबिक नाइट कर्फ्यू के बाद भी इस क्लब में बेहद हाई प्रोफाइल पार्टी चल रही थी। मुंबई में नाइट कर्फ्यू लागू है। इसके बाद क्लब में तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापा मारा गया।


आजतक ने मुंबई पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया है कि सुरेश रैना को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए। सुरेश रैना समेत इन सेलिब्रिटीज के खिलाफ IPC की धारा-188, 269 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि मुंबई में अभी भी लॉकडाउन के नियम जारी हैं। इसके तहत रात में 11 बजे के बाद किसी भी तरह की पार्टी या सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 22 Dec 2020, 2:22 PM
/* */