सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय विकेटकीपर बने पंत, धोनी को भी पछाड़ा
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन पंत ने भारतीय पारी के सौवें ओवर की पहली गेंद पर शोएब बशीर को छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया और इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। यह सितंबर 2024 के बाद उनका पहला शतक है जब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन बनाये थे।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को कैरियर का सातवां टेस्ट शतक लगाकर ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। पंत ने यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ कर बनाया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में भारत ने 471 रन बनाए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन पंत ने भारतीय पारी के सौवें ओवर की पहली गेंद पर शोएब बशीर को छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया और इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। यह सितंबर 2024 के बाद उनका पहला शतक है जब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन बनाये थे।
धोनी ने 90 टेस्ट में 4876 रन बनाये जिसमें छह शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। पंत ने इस पारी के साथ ही 3000 टेस्ट रन भी पूरे किये। वह 44 टेस्ट में करीब 44 की औसत से 15 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। इस सूची में तीसरा नाम रिधिमान साहा का है जिन्होंने दो शतक लगाये हैं। सैयद किरमानी और फारूख इंजीनियर ने भी दो दो टेस्ट शतक लगाये हैं जबकि नयन मोंगिया के नाम एक टेस्ट शतक है।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को भारत ने ओपनर यशस्वी जायसवाल (101) और कप्तान शुभमन गिल (147) के शतकों के बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत (134) के शानदार शतक की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए। भारत ने लंच तक सात विकेट खोकर 454 रन बनाये थे लेकिन लंच के बाद 17 रन के अदर उसके शेष तीन विकेट निकल गए। पहला सत्र कह सकते हैं कि इंग्लैंड के नाम रहा क्योंकि उन्होंने चार विकेट निकाले। हालांकि तीन शतकों की बदौलत भारत 450 रन से अधिक का स्कोर पार कर चुका है। भारत ने अपने कल के स्कोर में आज 112 रन जोड़े और सात विकेट गंवाए।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia