स्मृति मंधाना ने बनाया इतिहास, महिला वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा, विराट कोहली को भी पीछे छोड़ा

मंधाना का यह शतक भारतीय महिला टीम के किसी भी बल्लेबाज द्वारा वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक तो है ही, महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। मंधाना ने विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ा है जो 52 गेंदों में शतक का था।

स्मृति मंधाना ने बनाया इतिहास, महिला वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा, विराट कोहली को भी पीछे छोड़ा
i
user

नवजीवन डेस्क

महिला वनडे विश्व कप से पहले प्रचंड फॉर्म में चल रही भारतीय क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आज दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे में 50 गेंद में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। यह महिला वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक है। यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक भी है। मंधाना ने बेथ मूनी और सोफी डिवाइन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मंधाना ने विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ा है जो 52 गेंदों में शतक का था।

पारी की शुरुआत करने उतरी मंधाना ने पहली ही गेंद से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर आक्रामक रूख अख्तियार किया। उन्होंने हर कमजोर गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। धुआंधार पारी के दौरान 23 गेंद पर अपना अर्धशतक लगाने वाली मंधाना ने महज 50 गेंद पर अपने वनडे करियर का 13वां शतक पूरा किया। उन्होंने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। मंधाना 63 गेंद पर 5 छक्के और 17 चौके की मदद से 125 रन बनाकर आउट हुईं।


मंधाना का यह शतक भारतीय महिला टीम के किसी भी बल्लेबाज द्वारा वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक तो है ही, महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। मंधाना ने कारेन रोल्टन और बेथ मूनी के 57-57 गेंदों पर बनाए दूसरे सबसे तेज शतक और सोफी डिवाइन के 59 गेंद पर बनाए तीसरे सबसे शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। मूनी ने इसी मैच में 57 गेंद पर शतक लगाया था। महिला वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई मेग लैनिंग के नाम है। लैनिंग ने 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 45 गेंद पर शतक लगाया था।

मंधाना वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटरों की सूची में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के साथ दूसरे नंबर (13) पर आ गई हैं। पहले स्थान पर 15 शतक के साथ मेग लैनिंग हैं। मंधाना ने 2025 में अपना चौथा वनडे शतक लगाया है। 2024 में भी उन्होंने इस फॉर्मेट में 4 शतक लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंधाना का यह चौथा शतक है। पिछले मैच में भी उन्होंने 77 गेंद पर शतक लगाया था और 91 गेंद पर 117 रन की पारी खेली थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia