सूर्या की छुट्टी, अय्यर T20 के नए कप्तान, सूर्यवंशी की भी एंट्री, आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान

BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स और इंडिया-ए के अनौपचारिक टेस्ट टूर के लिए भी स्क्वॉड का ऐलान किया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी टी20 दौरों के साथ-साथ जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। टीम चयन में कई बड़े फैसले देखने को मिले हैं, जिनमें सबसे चर्चा का विषय सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और टीम से बाहर होना रहा।

बीसीसीआई की चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और सचिव देवाजित सैकिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम की घोषणा की। चयनकर्ताओं ने टी20 टीम की कमान अब श्रेयस अय्यर को सौंप दी है, जबकि युवा खिलाड़ियों पर भी बड़ा दांव खेला गया है।

वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा 'इनाम'

महज 15 साल के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है। घरेलू और जूनियर स्तर पर शानदार प्रदर्शन के दम पर वैभव ने राष्ट्रीय टीम का टिकट हासिल किया है।

सूर्यकुमार और कुलदीप बाहर

टीम चयन की सबसे बड़ी खबर सूर्यकुमार यादव का बाहर होना है। टी20 टीम की कप्तानी गंवाने के साथ-साथ उन्हें टीम में भी जगह नहीं मिली है। इसके अलावा अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव को भी चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज किया है। उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है।

हार्दिक को आराम, नितीश रेड्डी को जिम्मेदारी

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को चयनकर्ताओं ने मौका दिया है।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि उन्हें एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है। इससे साफ है कि चयनकर्ता उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखकर फैसला ले रहे हैं।

सिराज को विदेशी दौरे, एशियन गेम्स से बाहर

मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह मिली है, लेकिन एशियन गेम्स के लिए उन्हें नहीं चुना गया। दूसरी ओर युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किए गए हैं, हालांकि एशियन गेम्स की टीम में उन्हें स्थान नहीं मिला।

विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सैमसन और किशन पर

चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन और इशान किशन पर भरोसा जताया है। दोनों खिलाड़ियों को तीनों अभियानों के लिए टीम में शामिल किया गया है।

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपरः, इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia